Advertisement Carousel
National Sports

नीरज यादव ने की खुदकुशी, Asian Para Games में जीते थे 3 स्वर्ण पदक

Asian Para Games

द लोकतंत्र/दिल्ली:भारत के Asian Para Games के जांबाज खिलाड़ी और गोल्ड मेडलिस्ट रह चुके नीरज यादव की मौत से खेल जगत में शोक की लहर है। नीरज यादव का शव मंगलवार को उनके घर पर मिला था। पुलिस ने उनके शव को अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नीरज यादव के कोच सत्यनारायण ने दुख जताया है। उन्होंने बताया कि इस महीने एशियन पैरा गेम्स में नीरज हिस्सा नहीं ले पाए थे, जिसकी वजह से वह बेहद तनाव में थे।दिल्ली पुलिस नीरज के शव को जीटीबी हॉस्पिटल ले गई है, जहां उनका पोस्टमार्टम हो रहा है। फिलहाल पोस्टमार्टम की रिपोर्ट नहीं आई है। जानकारी के लिए बता दें कि 42 साल के नीरज मंगलवार को अपने फ्लैट में मृत पाए गए।

Asian Para Games में 3 बार जीते थे गोल्ड मेडल

नीरज यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे। उनका जन्म 10 फरवरी 1994 को गाजियाबाद में हुआ था। वह 2005 से लेकर 2012 तक व्हीलचेयर पर टेनिस खेलते थे। इसके बाद उन्होंने अपने हौसलों को रुकने नहीं दिया। नीरज ने बतौर पैरा एथलीट भारत का नाम रोशन किया था। 2018 में जकार्ता में भाला फेंककर उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इसके बाद नीरज ने 2023 में हांगझोउ में जैवलिन और डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीते थे। उन्होंने अपने खेल करियर में 3 बार गोल्ड मेडल हासिल किए थे।

नीरज के कोच ने जताया दुख

कोच सत्यनारायण ने नीरज की मौत को लेकर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि नीरज का शव अस्पताल में है। इसके साथ ही सत्यनारायण ने कहा, ‘नीरज ने आत्महत्या क्यों की, मैं इसका कारण नहीं बता सकता, लेकिन अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं कहूंगा कि एक खिलाड़ी को उतार-चढ़ाव का सामना धैर्य से करना चाहिए।

यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उन्होंने इतना कड़ा कदम उठाया।’ इसके बाद सत्यनारायण ने कहा, ‘नीरज ने आत्महत्या कर ली है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। एफ 55 वर्ग में खेलने वाले 42 साल के नीरज इस महीने की शुरुआत में Asian Para Games में भाग नहीं ले पाए थे, जिस कारण वह तनाव में थे।’

यह भी पढ़े-

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले: 200 यूनिट बिजली बिल में छूट जारी, कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं