Politics

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की नयी टीम संभालेगी मिशन 2024 की कमान, केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी

JP Nadda

द लोकतंत्र : लोकसभा चुनाव 2024 को मद्देनज़र रखते हुए भाजपा की केंद्रीय कार्यकारिणी की नयी टीम की घोषणा की जा चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है। नयी सूची में भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए नए और पुराने चेहरों के साथ सामाजिक समीकरणों का भी भरपूर ध्यान रखा है।

भाजपा की नयी टीम में कौन कौन शामिल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की नई टीम में 13 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, आठ राष्ट्रीय महामंत्री, एक राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), एक राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री, एक कोषाध्यक्ष, एक सह-कोषाध्यक्ष और 13 राष्ट्रीय सचिव के नामों का एलान किया गया है। लिस्ट देखें :

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

  • डॉ. रमन सिंह, विधायक (छत्तीसगढ़)
  • वसुंधरा राजे, विधायक (राजस्थान)
  • रघुबर दास (झारखंड)
  • बैजयंत पांडा (ओडिशा)
  • सरोज पाण्डेय, सांसद (छत्तीसगढ़)
  • रेखा वर्मा, सांसद (उत्तर प्रदेश)
  • डी.के. अरुणा (तेलंगाना)
  • एम. चौबा एओ (नगालैंज)
  • अब्दुल्ला कुट्टी (केरल)
  • लक्ष्मीकांत बाजपेई, सांसद (उत्तर प्रदेश)
  • लता उसेंडी (छत्तीसगढ़)
  • तारिक मंसूर, विधान परिषद सदस्य (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय महामंत्री

  • अरुण सिंह, सांसद (उत्तर प्रदेश)
  • कैलाश विजयवर्गीय (मध्य प्रदेश)
  • दुष्यंत कुमार गौतम (दिल्ली)
  • तरुण चुग (पंजाब)
  • विनोद तावड़े (महाराष्ट्र)
  • सुनील बंसल (राजस्थान)
  • संजय बंदी, सांसद (तेलंगाना)
  • राधा मोहन अग्रवाल, सांसद (उत्तर प्रदेश)

राष्ट्रीय सचिव

  • विजया राहटकर (महाराष्ट्र)
  • सत्या कुमार (आंध्र प्रदेश)
  • अरविंद मेनन (दिल्ली)
  • पंकजा मुंडे (महाराष्ट्र)
  • नरेन्द्र सिंह रैना (पंजाब)
  • डॉ. अल्का गुर्जर (राजस्थान)
  • अनुपम हाजरा (पश्चिम बंगाल)
  • ओमप्रकाश धुर्वे (मध्य प्रदेश)
  • ऋतुराज सिन्हा (बिहार)
  • आशा लाकड़ा (झारखंड)
  • कामख्या प्रसाद तासा (असम)
  • सुरेन्द्र सिंह नागर (उत्तर प्रदेश)
  • अनिल एंटोनी (केरल)

बीएल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाया गया है। वहीं, शिवप्रकाश को राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश के राजेश अग्रवाल को दी गई है। वहीं, उत्तराखंड के नरेश बंसल को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा की नयी लिस्ट में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। मंसूर वर्तमान में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के सदस्य (एमएलसी) हैं। सामाजिक और धार्मिक समीकरणों को साधने के उद्देश्य से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

शादी से इनकार पर खफा था इरफ़ान, दिल्ली में लड़की की रॉड मारकर कर दी हत्या

विपक्षी एका के बाद भारतीय जनता पार्टी हर मोर्चे पर खुद को बेहतर बनाने को लेकर कमर कस्ती नज़र आ रही है। जेपी नड्डा की नयी टीम विपक्षी गठबंधन ( इंडिया ) को कमजोर करने की कोशिश करेगी। बता दें, विपक्ष के इस दांव के बाद भाजपा संगठन में उथल पुथल तेज हो गयी हैं। हालाँकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार नाम बदलने को लेकर विपक्ष पर हमलावर हैं।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर