Politics

भाजपा ने खोल दिये अपने पत्ते, रायबरेली और कैसरगंज से उम्मीदवारों का ऐलान

BJP reveals its cards, announces candidates from Rae Bareli and Kaiserganj

द लोकतंत्र : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भरतीय जनता पार्टी ने गुरुवार को अपनी एक और सूची जारी की। बीजेपी की नयी सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट और कैसरगंज के लिए उम्मीदवारों ऐलान कर दिया गया। भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को टिकट दिया है।

रायबरेली लोकसभा सीट पर दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा

रायबरेली लोकसभा सीट पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से अभी तक उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया गया है। संभवतः कांग्रेस आज देर रात तक या कल तड़के सुबह अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दे। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दिनेश प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया है। दिनेश प्रताप सिंह इससे पहले भी कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और रायबरेली से सांसद रह चुकीं सोनिया गांधी के खिलाफ चुनावी रण में उतर चुके हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म एक्स पर पोस्ट कर बीजेपी ने लिखा, भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतु अपनी 17वीं सूची में  दो नामों पर अपनी स्वीकृति प्रदान की है।

वहीं, रायबरेली से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिनेश प्रताप सिंह ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के पीएम, देश के गृहमंत्री, अध्यक्ष जेपी नड्डा का और रायबरेली के भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मैं कसौटी पर खड़ा उतरूंगा और कमल खिलाउंगा।

उन्होंने आगे कहा, मैं गांधी परिवार में जन्म नहीं लिया हूं, मैंने चांदी के चम्मच से सोने की कटोरी में खाना नहीं खाया है। मैं गांव से जुड़ा आदमी हूं। रायबरेली से नकली गांधियों की विदाई तय है। मेरे लिए प्रियंका गांधी और राहुल गांधी महत्व नहीं रखते। कोई गांधी आए रायबरेली में हार के जाएगा।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर