Politics

Election 2024 : बिहार में गठबंधन पर फाइनल मुहर, जानिए किसको कितनी सीटें मिली

Election 2024: Final seal on alliance in Bihar, know who got how many seats

द लोकतंत्र : आरजेडी, कांग्रेस और वाम दल के बीच बिहार में सीटों के गठबंधन को लेकर फाइनल मुहर लग गई है। दरअसल, बिहार में लोकसभा की 40 सीटों के बंटवारे को लेकर महागठबंधन के बीच कई दिनों से पेंच फंसा हुआ था। अब आरजेडी, कांग्रेस और वामदल के बीच सीट शेयरिंग हो गई है। शुक्रवार (29 मार्च) को आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई।

महागठबंधन की ओर से शुक्रवार को आहूत एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय जनता दल ने सीट बंटवारे का एलान किया। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि राष्ट्रीय जनता दल गया, नवादा, जहानाबाद, औरंगाबाद, बक्सर, पाटलिपुत्र, मुंगेर, जमुई, बांका के साथ ही वाल्मीकि नगर सीट पर चुनाव लड़ेगा।

किसे कितनी सीटें मिली

गठबंधन के अन्तर्गत बिहार में सबसे ज़्यादा आरजेडी 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि कांग्रेस के हिस्से में 9 सीटें आयी हैं। वहीं, वाम दलों को पांच सीट मिली है। इसके अलावा भाकपा माले को तीन सीट, सीपीआई को एक और सीपीएम को भी एक सीट दी गई है।

किन सीटों पर लड़ेगी आरजेडी

गठबंधन के अन्तर्गत बिहार में जिन 26 सीटों पर आरजेडी लड़ेगी उनमें औरंगाबाद, मधेपुरा, गया, जमुई, नवादा, सारण, पाटलिपुत्र, बक्सर, उजियारपुर, जहानाबाद, दरभंगा, बांका, अररिया, मुंगेर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, मधुबनी, सीवान, हाजीपुर, वाल्मीकि नगर, पूर्वी चंपारण, सुपौल, शिवहर, वैशाली, गोपालगंज और पूर्णिया शामिल है।

कांग्रेस के हिस्से में 9 सीटें

वहीं, कांग्रेस के हिस्से में कटिहार, किशनगंज, पटना साहिब, पश्चिमी चंपारण, सासाराम, महाराजगंज, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर शामिल है। पूर्णिया राजद ने अपने हिस्से में रख लिया है जिसके बाद पप्पू यादव पूर्णिया से नहीं लड़ सकेंगे। कुछ दिन पूर्व ही पप्पू यादव ने अपनी पार्टी का विलय कांग्रेस में कर दिया था और वे पूर्णिया से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।

बची 5 सीटें वाम दलों के खाते में

सीपीआईएमल को तीन सीट आरा, नालंदा और काराकाट दी गई है। सीपीआई को एक सीट बेगूसराय दी गई है। सीपीएम को एक सीट खगड़िया दी गई है। बता दें कि बिहार की 40 सीटों पर सभी सात चरणों में चुनाव होने हैं। प्रथम चरण का चुनाव 19 अप्रैल को है।

बता दें, आरजेडी, कांग्रेस और लेफ्ट के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बनी है। सबसे ज्यादा सीटों पर लालू यादव की पार्टी RJD चुनाव लड़ेगी। हालांकि, पप्पू यादव को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के हिस्से पूर्णिया सीट आई है। आरजेडी ने पहले ही बीमा भारती को पूर्णिया से अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। कन्हैया कुमार को भी झटका लगा है। बेगूसराय सीट सीपीआई के हिस्से में आई है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर