Politics

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा प्रधानमंत्री मोदी नाटक कंपनी में भर्ती होने के बजाय पार्लियामेंट में आ गए

KHARGE Mallikarjun

द लोकतंत्र : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छत्तीसगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया। मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर के मुद्दे पर मौन रहे। मणिपुर के मुद्दे को गंभीरता से लेने कि बजाय वह नेहरू जी और कांग्रेस के नेताओं का मज़ाक बनाने में व्यस्त हैं।

प्रधानमंत्री मोदी नाटक कंपनी में भर्ती होने के बजाय पार्लियामेंट में आ गए

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि वे कहते हैं कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया, हमने 70 सालों में आपको पढ़ाया है। आप खुद की तुलना नेहरू से करते हैं। कहां आप, कहां नेहरू जी। आप तो सीधे ऊपर से टपके हैं। पीएम इतना नाटक करते हैं कि वे नाटक कंपनी में भर्ती होने के बजाय पार्लियामेंट में आ गए। आपने जो काम किया है उसका हिसाब दीजिए। हमने एम्स बनाया, मेडिकल कॉलेज बनाया, कारखाने बनाए, लोगों को नौकरियां दी। आप उन सभी लोगों की नौकरियां छीन रहे हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि पीएम मोदी कहते रहते हैं कि उन्होंने सब कुछ किया है। क्या मोदी के सत्ता में आने के बाद छत्तीसगढ़ में बिजली, स्कूल आदि आए? मोदी और शाह हमारे द्वारा स्थापित सरकारी स्कूलों में पढ़े हैं, या क्या उन्होंने लंदन या ऑक्सफोर्ड में पढ़ाई की? वे हमसे पूछते हैं कि कांग्रेस पार्टी ने पिछले 70 वर्षों में क्या किया? हमने केवल सब कुछ यथास्थान पर रखा था।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दरअसल छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में पार्टी द्वारा आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ कार्यक्रम में सम्मिलित होने आये थे। कार्यक्रम में अपने सम्बोधन के क्रम में मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी सभी चीजों का निजीकरण कर रहे हैं और अडाणी और अंबानी को दे रहे हैं। खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने पाकिस्तान के दो टुकड़े कर दिए। आपने क्या किया है। राजीव गांधी के बाद क्या गांधी परिवार के लोग प्रधानमंत्री बने या किसी राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं।

यह भी पढ़ें : सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का दो टूक, कहा 70 प्रतिशत सरकारी मुकदमे आधारहीन

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद मणिपुर जाकर पीड़ितों से मिले। महिलाओं से मिले, बच्चों से मिले, लेकिन हम प्रधानमंत्री के मुंह से मणिपुर के बारे में सुनना चाहते थे। वे कहते हैं कि वे 140 करोड़ लोगों के नेता हैं, हम चाहते थे कि प्रधानमंत्री राज्यसभा में बोलें, लेकिन प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। इसलिए हम अविश्वास प्रस्ताव लाए। पीएम ने राहुल गांधी के प्रश्नों का जवाब नहीं दिया। हमारे 26 दल के गठबंधन इंडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। उसके बदले उन्होंने कांग्रेस को गाली दी।

मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम से सवाल करते हुए पूछा कि 2 करोड़ नौकरियां हर साल देने का वादा किया गया था। क्या नौ सालों में 18 करोड़ नौकरियां मिलीं? नेहरू और गांधीजी के योगदान को देश नहीं भूलेगा। इन लोगों ने गांधीजी के साथ क्या किया वो पूरे देश ने देखा। हम फांसी के फंदे पर चढ़कर आजादी लाए, हम ब्रिटिश से डरे नहीं, तुम्हें डर था। देश को एक करने के लिए ही राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर