Advertisement Carousel
Politics

मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि: सैफई में जुटा पूरा यादव परिवार, डिंपल यादव हुईं भावुक

Mulayam Singh Yadav's death anniversary: ​​The entire Yadav family gathered in Saifai, Dimple Yadav became emotional.

द लोकतंत्र/ लखनऊ : समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर शुक्रवार (10 अक्टूबर 2025) को सैफई में उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूरा यादव परिवार एक मंच पर नजर आया। श्रद्धांजलि सभा में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ी। सभी ने “नेताजी” को नमन करते हुए उनकी राजनीति, संघर्ष और समाजवादी विचारधारा को याद किया।

डिंपल यादव हुईं भावुक, बोलीं – नेता जी ने हर किसी का ध्यान रखा

कार्यक्रम के दौरान सपा सांसद डिंपल यादव भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि नेताजी हमेशा हर वर्ग का ध्यान रखते थे चाहे परिवार का कोई सदस्य हो या पार्टी का कार्यकर्ता। डिंपल यादव ने कहा, नेता जी के पास अगर किसी की समस्या पहुंचती थी, तो वे यह सुनिश्चित करते थे कि उसकी मदद जरूर हो। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक संवेदनशील व्यक्ति थे, जिनके दिल में हर किसी के लिए जगह थी।

आरक्षण खत्म करने की साजिश हो रही है- अखिलेश यादव

इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा कि नेताजी का पूरा जीवन पिछड़ों, दलितों, किसानों, मजदूरों और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की लड़ाई में बीता। उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा, आज आरक्षण को खत्म करने की साजिश रची जा रही है।

सरकार किसी न किसी रूप में आरक्षण को कमजोर करने की कोशिश कर रही है, लेकिन समाजवादी पार्टी ऐसा होने नहीं देगी। अखिलेश ने कहा कि नेताजी ने हमेशा संघर्ष और समाज सेवा की राह दिखाई, और सपा उसी दिशा में आगे बढ़ेगी।

2027 में मौजूदा सरकार को उखाड़ फेकेंगे- रामगोपाल यादव

श्रद्धांजलि सभा में सपा के वरिष्ठ नेता और सांसद रामगोपाल यादव ने नेताजी को याद करते हुए कहा, जो लोग दिल्ली का रास्ता नहीं जानते थे, नेताजी ने उन्हें सांसद बना दिया; जो लखनऊ नहीं जानते थे, उन्हें विधायक बना दिया। उन्होंने आगे कहा, हम साल 2027 में मौजूदा सरकार को उखाड़ फेकेंगे। समाजवादी विचारधारा ही जनता की सच्ची आवाज है, और अब जनता बदलाव के मूड में है।

सैफई में उमड़ा जनसैलाब, नेताजी के नारे गूंजे

सैफई में सुबह से ही श्रद्धांजलि सभा में भारी भीड़ उमड़ी। नेताजी की प्रतिमा और समाधि स्थल पर फूलों से सजावट की गई थी।
कार्यक्रम में यादव परिवार के सभी प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। अखिलेश यादव, डिंपल यादव, रामगोपाल यादव, धर्मेंद्र यादव सहित कई वरिष्ठ नेता और हजारों कार्यकर्ता भी शामिल हुए। संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान ‘नेताजी अमर रहें’ और ‘समाजवाद जिंदाबाद’ के नारे गूंजते रहे।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर