Advertisement Carousel
Spiritual

Karwa Chauth 2025 Time: जानिए करवा चौथ पर आपके शहर में कितने बजे निकलेगा चांद

the loktantra

द लोकतंत्र : कार्तिक महीने की शुरुआत के साथ ही करवा चौथ का पावन पर्व सुहागन महिलाओं के जीवन में खुशियों की सौगात लेकर आता है। यह पर्व पति-पत्नी के प्रेम, आस्था और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं।

दिनभर उपवास रखने के बाद महिलाएं शाम को श्रृंगार कर पूजा करती हैं और फिर चंद्रोदय के बाद छलनी से चांद को देख अपने पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत का पारण करती हैं। यही वजह है कि इस दिन देशभर की महिलाओं को चांद निकलने का बेसब्री से इंतजार रहता है।

इस वर्ष करवा चौथ का पर्व शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन राजधानी दिल्ली में रात 8 बजकर 13 मिनट पर चंद्रमा का उदय होगा। हालांकि, देश के अलग-अलग शहरों में यह समय कुछ मिनटों का अंतर रखता है।

करवा चौथ 2025 पर प्रमुख शहरों में चांद निकलने का समय (City Wise Moonrise Time)

शहर का नामचांद निकलने का समय
दिल्लीरात 8:13 बजे
नोएडारात 8:13 बजे
मुंबईरात 8:55 बजे
गांधीनगररात 8:46 बजे
शिमलारात 8:06 बजे
कोलकातारात 7:41 बजे
चंडीगढ़रात 8:08 बजे
पंजाबरात 8:10 बजे
अहमदाबादरात 8:47 बजे
भोपालरात 8:26 बजे
हरिद्वाररात 8:05 बजे
इंदौररात 8:33 बजे
जम्मूरात 8:11 बजे
देहरादूनरात 8:04 बजे
लखनऊरात 8:02 बजे
पटनारात 7:48 बजे
चेन्नईरात 8:37 बजे
जयपुररात 8:23 बजे
रायपुररात 8:01 बजे
प्रयागराजरात 8:02 बजे
भुवनेश्वररात 8:58 बजे

इन समयों में हल्का-फुल्का अंतर मौसम और भौगोलिक स्थिति के कारण संभव है।

करवा चौथ का यह व्रत केवल धार्मिक नहीं, बल्कि भावनात्मक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह न केवल पति-पत्नी के बीच प्रेम को गहरा करता है, बल्कि परिवार में एकता और विश्वास की भावना भी बढ़ाता है।

इसलिए चाहे आप दिल्ली में हों या मुंबई में इस बार 10 अक्टूबर 2025 को करवा चौथ का चांद रात के आठ बजे के बाद ही दर्शन देगा, और तभी खुलेगा सुहागन महिलाओं का पवित्र व्रत।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

साधना के चार महीने
Spiritual

Chaturmas 2025: चार महीने की साधना, संयम और सात्विक जीवन का शुभ आरंभ

द लोकतंत्र: चातुर्मास 2025 की शुरुआत 6 जुलाई से हो चुकी है, और यह 1 नवंबर 2025 तक चलेगा। यह चार
SUN SET
Spiritual

संध्याकाल में न करें इन चीजों का लेन-देन, वरना लौट सकती हैं मां लक्ष्मी

द लोकतंत्र : हिंदू धर्म में संध्याकाल यानी शाम का समय देवी लक्ष्मी को समर्पित माना जाता है। यह वक्त