द लोकतंत्र : धनतेरस का दिन दीपावली पर्व की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। यह पर्व हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है।
वर्ष 2025 में धनतेरस 18 अक्टूबर (शनिवार) को मनाई जाएगी। इस दिन सोना-चांदी और नए बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इस दिन खरीदारी और पूजा के सबसे शुभ समय (शुभ मुहूर्त)।
धनतेरस में सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस पर सोना खरीदने के लिए सबसे उत्तम समय अमृत काल माना जाता है। इस समय में की गई खरीदारी धन और समृद्धि में वृद्धि करती है।
सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त:
18 अक्टूबर 2025
सुबह 8:50 मिनट से सुबह 10:33 मिनट तक
धार्मिक मान्यता है कि इस समय में सोना या चांदी खरीदने से घर में लक्ष्मी का स्थायी वास होता है और आर्थिक वृद्धि होती है।
धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा की जाती है। पूजा के लिए प्रदोष काल को सबसे शुभ माना जाता है।
पूजा का शुभ मुहूर्त:
18 अक्टूबर 2025
शाम 7:16 मिनट से रात 8:20 मिनट तक
इस समय के दौरान दीपक जलाकर भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन में वृद्धि और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है।
धनतेरस शॉपिंग के तीन शुभ मुहूर्त
धनतेरस के दिन शॉपिंग के लिए तीन विशेष समय शुभ बताए गए हैं
पहला शुभ मुहूर्त: सुबह 8:50 से 10:33 मिनट तक
दूसरा शुभ मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:28 मिनट तक
तीसरा शुभ मुहूर्त: शाम 7:16 से रात 8:20 मिनट तक
इन मुहूर्तों में सोना, चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम या वाहन की खरीदारी अत्यंत शुभ मानी जाती है।
धनतेरस सिर्फ खरीदारी का नहीं, बल्कि समृद्धि, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा का पर्व है। इस दिन अगर आप शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तथा सोना खरीदते हैं, तो जीवन में धन, सौभाग्य और सुख की वृद्धि होती है।

