Advertisement Carousel
Lifestyle

No-Cook Diwali Sweets: इस दिवाली मेहमानों के लिए मिनटों में बनाएं बिना गैस जलाए 5 तरह की मिठाई

the loktantra

द लोकतंत्र : फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है! दिवाली से लेकर भाई दूज तक घरों में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। ऐसे खास मौके पर गेस्ट को सर्व करने के लिए अगर आप भी कुछ मजेदार और आसान रेसिपी की तलाश में हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं ‘नो-कुक’ मिठाई की 5 ऐसी रेसिपी, जिन्हें बनाने के लिए आपको गैस जलाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी! ये इंस्टेंट मिठाइयां न केवल स्वादिष्ट हैं, बल्कि ये मिनटों में तैयार हो जाती हैं, जिससे आपका समय भी बचेगा।

आइए जानते हैं 5 इंस्टेंट ‘नो-कुक’ दिवाली मिठाइयों की आसान रेसिपी:

1. नारियल लड्डू (Instant Coconut Ladoo)

नारियल लड्डू बनाना सबसे आसान है और इसे बनाने के लिए आपको सचमुच गैस तक जलाने की जरूरत नहीं है।

  • सामग्री: नारियल का बूरा (Dessicated Coconut), कंडेंस्ड मिल्क (Condensed Milk), इलायची पाउडर, थोड़ा सा घी।
  • विधि:
    1. एक बाउल लें और उसमें नारियल का बूरा, कंडेंस्ड मिल्क और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
    2. हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं (ताकि मिश्रण चिपके नहीं) और इसे लड्डू की शेप दें।
    3. तैयार है आपकी इंस्टेंट नो-कुक नारियल मिठाई। आप चाहें तो इसे नारियल के बूरे से गार्निश भी कर सकती हैं।

2. खजूर और ड्राई फ्रूट रोल (Date & Dry Fruit Roll)

यह मिठाई न केवल हेल्दी है, बल्कि इसमें चीनी का इस्तेमाल भी नहीं होता।

  • सामग्री: खजूर (Dates), बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स (बादाम, काजू, पिस्ता)।
  • विधि:
    1. खजूर को कुछ देर के लिए भिगो दें (इससे मैश करना आसान होगा)।
    2. खजूर के बीज निकाल दें और इसे अच्छी तरह मैश करें।
    3. मैश किए हुए खजूर में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स मिलाएं।
    4. इस मिश्रण को रोटी की तरह बेलें और फिर रोल का शेप में फोल्ड करें।
    5. कुछ देर के लिए फ्रिज में रख कर सेट करें और फिर गोल-गोल शेप में कट करें।

3. बिस्किट बर्फी (No-Bake Biscuit Barfi)

यह बच्चों की सबसे पसंदीदा और बनाने में सबसे सिंपल मिठाई है।

  • सामग्री: मैरी बिस्किट (या कोई भी पसंदीदा बिस्किट), कंडेंस्ड मिल्क, कोको पाउडर (Coco Powder), चॉकलेट चिप्स।
  • विधि:
    1. मैरी बिस्किट लें और उन्हें अच्छे से क्रश कर लें (बारीक चूरा बना लें)।
    2. इस चूरे में कंडेंस्ड मिल्क, कोको पाउडर और चॉकलेट चिप्स डालकर अच्छे से मिक्स करें।
    3. इस मिश्रण को एक ट्रे में बराबर फैलाएं और फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।
    4. सेट होने के बाद इसे बर्फी की शेप में कट करें।

4. चॉकलेट पीनट बटर बाइट्स (Chocolate Peanut Butter Bites)

चॉकलेट और पीनट बटर का यह कॉम्बिनेशन बच्चों से लेकर बड़ों तक को खूब पसंद आएगा।

  • सामग्री: पीनट बटर (Peanut Butter), बिस्किट का चूरा, मेल्टेड चॉकलेट (Melted Chocolate)।
  • विधि:
    1. पीनट बटर में अपनी पसंद के बिस्किट का चूरा करके मिलाएं।
    2. मिश्रण को छोटे-छोटे बॉल्स का शेप दें।
    3. ऊपर से मेल्टेड चॉकलेट डालें (या चॉकलेट में डिप करें)।
    4. इन बॉल्स को फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें। जमने के बाद गेस्ट को सर्व करें।

5. फ्रूट योगर्ट पार्फे (Fruit Yogurt Parfait)

यह काफी ट्रेंडी, हेल्दी और स्वादिष्ट डिजर्ट है, जो मिठाई का एक बेहतरीन विकल्प है।

ऊपर से शहद डालकर इसे ठंडा सर्व करें। यह हेल्दी और टेस्टी मिठाई सभी को बहुत पसंद आएगी।

सामग्री: गाढ़ी दही (Thick Yogurt), अपनी पसंद के ताजे फ्रूट्स (जैसे- बेरीज, केला, सेब), ग्रेनोला (Granola), शहद (Honey)।

विधि:

एक लंबा गिलास लें।

सबसे पहले दही की एक लेयर लगाएं, फिर फ्रूट्स की और फिर ग्रेनोला की लेयर लगाएं।

इसी तरह 3 लेयर बनाएं।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी