Advertisement Carousel
Lifestyle

सुबह सोकर उठते ही शरीर में रहता है भारीपन और थकान? इन 5 कारणों को न करें नजरअंदाज

The loktnatra

द लोकतंत्र : सर्दियों के मौसम में अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि वे सुबह उठते ही खुद को बहुत थका हुआ महसूस करते हैं। रात भर पूरी नींद लेने के बावजूद सुबह आंख खुलते ही आलस, शरीर में दर्द या सिर भारी लगना आजकल एक आम समस्या बन गई है। बहुत से लोग इसे ठंड का असर मानकर छोड़ देते हैं, लेकिन अगर आपके साथ ऐसा रोज हो रहा है, तो यह शरीर में किसी कमी का इशारा हो सकता है।

आखिर सुबह उठते ही क्यों लगती है थकान?

दिल्ली के जीटीबी अस्पताल के डॉ. अजीत कुमार बताते हैं कि सुबह की इस थकान के पीछे कई ऐसी वजहें होती हैं जिन्हें हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में:

1. नींद की खराब क्वालिटी: आजकल देर रात तक मोबाइल चलाने या टीवी देखने की आदत ने हमारी नींद खराब कर दी है। भले ही आप 8 घंटे सो रहे हों, लेकिन अगर आपकी नींद बार-बार टूटती है या गहरी नहीं होती, तो सुबह शरीर थका हुआ ही रहेगा।

2. पानी की कमी (डिहाइड्रेशन): सर्दियों में हमें प्यास कम लगती है, इसलिए हम पानी पीना कम कर देते हैं। लेकिन शरीर को अंदर से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। पानी की कमी से मांसपेशियां ढीली पड़ जाती हैं और सुबह उठते ही सुस्ती महसूस होती है।

3. विटामिन डी की कमी: सर्दियों में धूप कम निकलती है और हम भी घरों के अंदर दुबके रहते हैं। धूप न मिलने से शरीर में विटामिन डी कम हो जाता है, जिससे एनर्जी लेवल गिर जाता है और हड्डियों व मांसपेशियों में दर्द रहने लगता है।

4. तनाव और बहुत ज्यादा सोचना: अगर आप दिन भर तनाव में रहते हैं या रात को सोते समय बहुत ज्यादा सोचते हैं, तो आपका दिमाग शांत नहीं हो पाता। दिमाग की यह थकावट सुबह शरीर के भारीपन के रूप में सामने आती है।

5. एक्सरसाइज न करना: सर्दियों में हम चलना-फिरना कम कर देते हैं। जब शरीर की एक्टिविटी कम होती है, तो मांसपेशियां जाम होने लगती हैं और ब्लड सर्कुलेशन धीमा पड़ जाता है, जिससे आलस बढ़ता है।

खुद को एक्टिव और तरोताजा कैसे रखें?

डॉक्टर के अनुसार, छोटी-छोटी आदतों को बदलकर आप सुबह की इस थकान को दूर भगा सकते हैं:

  • सोने का समय फिक्स करें: रोज एक ही समय पर सोएं और उठें। इससे शरीर की घड़ी (Body Clock) सही रहती है।
  • गुनगुना पानी पिएं: सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी पिएं। यह शरीर की गंदगी बाहर निकालने और एनर्जी देने में मदद करता है।
  • धूप में बैठें: दिन में कम से कम 15-20 मिनट धूप जरूर लें। इससे विटामिन डी मिलेगा और आपका मूड भी अच्छा रहेगा।
  • हल्की एक्सरसाइज: सुबह उठकर थोड़ी स्ट्रेचिंग करें या वॉक पर जाएं। इससे शरीर में खून का बहाव तेज होगा और सुस्ती गायब हो जाएगी।
  • मोबाइल से दूरी: सोने से कम से कम एक घंटा पहले फोन को खुद से दूर कर दें।

सर्दियों में अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखें। ज्यादा तला-भुना खाने के बजाय फल और हरी सब्जियां लें। अगर ये सब करने के बाद भी थकान बनी रहती है, तो एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी