Advertisement Carousel
Social

Ramdev : बृजभूषण से सुलझा विवाद? रामदेव बोले- पतंजलि का घी नकली नहीं

Ramdev

द लोकतंत्र/नई दिल्ली: योग गुरु बाबा Ramdev और पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पतंजलि के उत्पादों को लेकर चल रहा विवाद अब खत्म होता नजर आ रहा है। दोनों के बीच मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद रामदेव ने भी कहा कि विवाद का पटाक्षेप हो गया है। उन्होंने मामले को सुलझाने में मध्यस्थता करने वाले लोगों का धन्यवाद भी किया। हाल ही में बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि के घी और अन्य उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए थे। इसके बाद पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि दावा भी दायर किया था।

Ramdev बोले- सुनी-सुनाई बातों से हुई गलतफहमी

रामदेव ने कहा कि कई बार लोग सुनी-सुनाई बातों के आधार पर अपनी राय बना लेते हैं। उनके मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह को भी ऐसी ही बातों की वजह से गलतफहमी हुई थी। रामदेव ने कहा कि अब बृजभूषण ने भी पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया है। उन्होंने इसके लिए पूर्व सांसद का धन्यवाद किया। रामदेव के मुताबिक, मुलाकात के दौरान बृजभूषण ने संत और सनातन परंपरा के प्रति सम्मान की बात कही।

पतंजलि के घी को लेकर Ramdev का बड़ा दावा

नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रामदेव ने पतंजलि के गाय के घी की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पतंजलि का गाय का घी नकली नहीं है और कंपनी की दवाओं या अन्य उत्पादों को भी खराब बताना सही नहीं है। रामदेव ने अपनी बात रखते हुए कहा कि पतंजलि के किसी उत्पाद पर वर्तमान में कोई प्रतिबंध नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि बृजभूषण शरण सिंह ने जिन आरोपों के आधार पर सवाल उठाए, उनमें सुनी-सुनाई बातों की भूमिका रही। Ramdev ने घी के दो डिब्बे दिए जाने की बात भी कही—एक इस्तेमाल के लिए और दूसरा लैब टेस्ट के लिए।

बृजभूषण ने क्या कहा था?

विवाद उस समय तेज हुआ जब बृजभूषण शरण सिंह ने पतंजलि के घी और दूसरे उत्पादों की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए रामदेव पर तीखी टिप्पणी की थी। उन्होंने पतंजलि के उत्पादों की विदेशों में बिक्री और कथित प्रतिबंधों का भी मुद्दा उठाया था। बाद में पतंजलि फूड्स लिमिटेड ने उनके खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि दावा दायर किया। इसके बाद बृजभूषण ने भी सार्वजनिक तौर पर Ramdev और पतंजलि को लेकर अपने आरोप दोहराए थे।

अब खत्म होता दिख रहा विवाद

हालिया मुलाकात और Ramdev के बयान के बाद दोनों के बीच चल रही सार्वजनिक बयानबाजी पर फिलहाल विराम लगता दिखाई दे रहा है। विवाद के दौरान जहां दोनों पक्षों की ओर से तीखी टिप्पणियां सामने आई थीं, वहीं अब दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद सुलह के संकेत मिले हैं।

यह भी पढ़े-

Udta Teer: पाकिस्तानी एजेंट बनने पर Ayushmann Khurrana बोले- स्क्रिप्ट की मांग के मुताबिक करता हूं काम

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Anju and Nasarullah
National Social

पति और बच्चों को छोड़ पाकिस्तान गयी अंजू से पिता ने सारे रिश्ते तोड़ लिए हैं

द लोकतंत्र : प्यार के लिए सरहदों को पार कर लेने की कहानी पहले बहुत फ़िल्मी लगती थी। लेकिन फिल्म
Reels From Iphone
National Social

iPhone से रील बनाने की चाहत थी, खरीदने के लिए दम्पति ने बेच दिया अपना बच्चा

द लोकतंत्र : वैसे तो iPhone को लेकर लोगों की दीवानगी बहुत ज्यादा है। लेकिन क्या आप इस खबर पर