Advertisement Carousel
Page 3

‘दो दीवाने सहर में’ का रोमांटिक गाना ‘आसमा’ कल होगा रिलीज़, गाने से बढ़ेगा इमोशनल कनेक्शन

The romantic song 'Aasma' from 'Do Deewane Shehar Mein' will be released tomorrow, and the song will deepen the emotional connection.

द लोकतंत्र/ एंटरटेनमेंट डेस्क : ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म दो दीवाने सहर में इन दिनों अपने कंटेंट और टोन को लेकर लगातार चर्चा में है। हाल ही में रिलीज़ हुआ फिल्म का टीज़र एक ऐसी प्रेम कहानी की झलक देता है, जो न तो बनावटी है और न ही ओवरड्रामैटिक बल्कि रोज़मर्रा की भावनाओं से जुड़ी, सच्ची और सरप्राइज़िंग लगती है।

इसी टीज़र के बाद अब मेकर्स फिल्म के पहले रोमांटिक ट्रैक ‘आसमा’ के साथ दर्शकों को इस कहानी के भावनात्मक संसार में और गहराई तक ले जाने के लिए तैयार हैं। यह गाना कल रिलीज़ होने जा रहा है और इसे लेकर एक्साइटमेंट अपने चरम पर है।

हर इंपरफेक्टली परफेक्ट कहानी का अपना एक एंथम होता है

‘आसमा’ को मेकर्स ने ‘इम्परफेक्टली परफेक्ट लव स्टोरी’ का एंथम बताया है। एक ऐसा साउंड जो शोर से अलग, सुकून देने वाला और दिल से जुड़ने वाला है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इसके टीज़र ने पहले ही यह संकेत दे दिया है कि यह गाना क्लटर-ब्रेकिंग होगा। इसकी धुनें नर्म हैं, भावनाएं सच्ची हैं और शब्दों के बीच ठहराव है जो आज के तेज़-तर्रार म्यूज़िक ट्रेंड्स में एक ताज़ा हवा की तरह महसूस होता है।

https://www.instagram.com/reels/DTxPBWtDfqw

मेकर्स ने पोस्ट के साथ लिखा, ‘हर इंपरफेक्टली परफेक्ट कहानी का अपना एक एंथम होता है और ये रहा हमारी ‘आसमा’ की एक छोटी सी झलक।’ यह लाइन ही गाने की आत्मा को बयान कर देती है।

जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने ‘आसमा’ को अपनी आवाज़ दी है

म्यूज़िक की बात करें तो ‘आसमा’ को अपनी आवाज़ दी है जुबिन नौटियाल और नीति मोहन ने। दो ऐसी आवाज़ें, जो भावनाओं को बेहद सादगी से श्रोता तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। गाने का संगीत हेशम अब्दुल वहाब ने तैयार किया है, जबकि इसके बोल अभिरुचि चंद ने लिखे हैं। यह टीम मिलकर एक ऐसा ट्रैक लेकर आई है, जो सुनते ही कहानी का मूड सेट कर देता है।

फिल्म ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस द्वारा प्रस्तुत की जा रही है, जिसमें लीड रोल में मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी नज़र आएंगे। फिल्म का निर्देशन रवि उद्यावर ने किया है और इसे संजय लीला भंसाली, प्रेरणा सिंह, उमेश कुमार बंसल और भरत कुमार रंगा ने प्रोड्यूस किया है।

कुल मिलाकर, ‘आसमा’ सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उस प्रेम कहानी की भावनात्मक पहचान बनने जा रहा है, जो सहर की गलियों में जन्म लेती है। 20 फरवरी 2026 को रिलीज़ होने जा रही इस फिल्म से पहले, ‘आसमा’ दर्शकों को प्यार के उसी सुकूनभरे एहसास से जोड़ने का वादा करता है जो देर तक साथ रहता है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक