Advertisement Carousel
Lifestyle

Winter Diet: सर्दियों में ट्राई करें ये 5 तरह के रायता, स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेंगे कमाल के फायदे

The loktnatra

द लोकतंत्र : अक्सर लोग सर्दियों में दही खाने से परहेज करते हैं क्योंकि इसकी तासीर ठंडी मानी जाती है। लेकिन अगर दही में सही सब्जियां और मसाले मिला दिए जाएं, तो यह न केवल स्वादिष्ट हो जाता है बल्कि सर्दियों में आपकी सेहत के लिए वरदान भी साबित हो सकता है।

सर्दियों में मिलने वाली खास सब्जियों से बने रायते आपकी इम्यूनिटी बढ़ाते हैं और पाचन को भी दुरुस्त रखते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 तरह के रायतों के बारे में, जिन्हें आप इस विंटर सीजन अपनी थाली का हिस्सा बना सकते हैं।

1. बथुआ का रायता (पोषक तत्वों का खजाना)

बथुआ की तासीर गर्म होती है और यह आयरन से भरपूर होता है।

  • कैसे बनाएं: बथुआ को हल्का स्टीम करके पीस लें और दही में मिलाएं। इसमें हरी मिर्च का पेस्ट, काला नमक और काली मिर्च डालें। ऊपर से जीरा और हींग का तड़का लगाएं। यह रायता सर्दियों में होने वाली पेट की समस्याओं के लिए रामबाण है।

2. गाजर का रायता (विटामिन-A का सोर्स)

गाजर का हलवा तो आपने खूब खाया होगा, अब इसका रायता ट्राई करें।

  • कैसे बनाएं: गाजर को कद्दूकस करके दही में मिलाएं। इसमें जीरा पाउडर और काला नमक डालें। इस रायते को खास बनाने के लिए लहसुन, जीरा और हींग का तड़का लगाएं। यह आपकी आंखों और स्किन के लिए बहुत फायदेमंद है।

3. बुरानी रायता (हैदराबादी जायका)

अगर आप लहसुन के शौकीन हैं, तो यह रायता आपको जरूर पसंद आएगा। इसे ‘भुरानी’ रायता भी कहते हैं।

  • कैसे बनाएं: दही को फेंट लें। एक पैन में बारीक कटी ढेर सारी लहसुन की कलियों को सुनहरा होने तक भूनें और दही में मिला दें। लाल मिर्च और भुना जीरा पाउडर डालकर इसे सर्व करें। लहसुन शरीर को गर्माहट देता है और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में मदद करता है।

4. बीटरूट (चुकंदर) का रायता

यह रायता दिखने में जितना सुंदर है, खाने में उतना ही टेस्टी। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को भी यह बेहद पसंद है।

  • कैसे बनाएं: चुकंदर को कद्दूकस करके भाप में पका लें और दही में मिलाएं। इसमें बेसिक मसाले डालें। यह हीमोग्लोबिन बढ़ाने में बहुत मदद करता है और आपके चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाता है।

5. स्प्रिंग अनियन और पीनट्स रायता

हरे प्याज और मूंगफली का कॉम्बिनेशन बहुत ही कुरकुरा और स्वादिष्ट लगता है।

  • कैसे बनाएं: फेंटे हुए दही में बारीक कटा हरा प्याज और क्रश किया हुआ लहसुन डालें। इसमें काली मिर्च और भुना जीरा मिलाएं। आखिर में भुनी हुई मूंगफली को दरदरा कूटकर इसमें मिलाएं। यह प्रोटीन का एक अच्छा जरिया है।

सर्दी के मौसम में इन रायतों को अपनी डाइट में शामिल करके आप खाने का स्वाद दोगुना कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि रात के समय दही के सेवन से बचें और ताजे दही का ही इस्तेमाल करें।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

This thing kept in your kitchen will help you a lot in weight loss, the effect will be visible in just a month
Lifestyle

आपके किचन में रखी यह चीज आपके वेट लॉस में खूब मदद करेगी, सिर्फ़ महीने भर में दिख जाएगा असर

द लोकतंत्र/ उमा पाठक : आज के वक्त में हेल्थी और फिट दिखना किसे पसंद नहीं है और फिट दिखने
Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी