Advertisement Carousel
Page 3

विजय देवरकोंडा की अगली फिल्म VD14 का प्री-टीज़र रिलीज़, 26 जनवरी को होगी टाइटल रिवील

Vijay Deverakonda's next film, VD14, gets a pre-teaser release; the title will be revealed on January 26th.

द लोकतंत्र/ इंटरटेनमेंट डेस्क : भारतीय सिनेमा के सबसे चर्चित और करिश्माई सितारों में शुमार Vijay Deverakonda एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म VD14 का प्री-टीज़र रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर तेज़ हो गया है। दमदार स्क्रीन प्रेज़ेंस और अलग तरह की भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले विजय देवरकोंडा की यह फिल्म पहले ही बड़े प्रोजेक्ट के तौर पर देखी जा रही थी, लेकिन अब मेकर्स द्वारा जारी किए गए रहस्यमय प्री-टीज़र ने दर्शकों की उत्सुकता कई गुना बढ़ा दी है।

राहुल सांक्रित्यन के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को पुष्पा जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले मायथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म के ऐलान के बाद से ही फैंस इसके हर अपडेट पर नजर बनाए हुए थे। अब प्री-टीज़र के जरिए मेकर्स ने साफ कर दिया है कि यह फिल्म सिर्फ एक और एक्शन ड्रामा नहीं, बल्कि एक गहरी और इंटेंस कहानी लेकर आने वाली है।

The Legend of the Cursed Land से बढ़ी धड़कनें

रिलीज़ किए गए प्री-टीज़र वीडियो में एक रहस्यमय माहौल दिखाया गया है। कैमरा एक ऐसे शख्स की पीठ पर ठहरता है, जिस पर जख्मों और गोली के निशान साफ नजर आते हैं। माना जा रहा है कि यह किरदार विजय देवरकोंडा का ही है। टीज़र में लिखा गया है- The Legend of the Cursed Land का नाम 26 जनवरी 2026 को सामने आएगा। वहीं कैप्शन में कहा गया है कि ‘कल खामोशी टूटेगी, उसका नाम सबसे तेज बोलेगा,’ जिसने फिल्म के टाइटल और थीम को लेकर कयासों का बाजार गर्म कर दिया है।

टीज़र का लिंक : https://www.instagram.com/reels/DT7qZ3VjUgq/

26 जनवरी जैसी खास तारीख को टाइटल रिवील करने की रणनीति ने एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। रिपब्लिक डे पर होने वाला यह ऐलान दर्शाता है कि मेकर्स फिल्म को बड़े स्तर पर पेश करने की तैयारी में हैं। फैंस मान रहे हैं कि फिल्म की कहानी में देश, संघर्ष या किसी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की झलक हो सकती है, हालांकि अभी सब कुछ सस्पेंस में रखा गया है।

विजय देवरकोंडा के साथ Rashmika Mandanna की जोड़ी आएगी नज़र

इस प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह भी है कि इसमें विजय देवरकोंडा के साथ Rashmika Mandanna की जोड़ी एक बार फिर नजर आने वाली है। गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में दोनों की शानदार केमिस्ट्री पहले ही दर्शकों का दिल जीत चुकी है। ऐसे में इस लोकप्रिय जोड़ी की वापसी ने फैंस की उम्मीदें और भी बढ़ा दी हैं।

कुल मिलाकर, VD14 का प्री-टीज़र यह साफ संकेत देता है कि विजय देवरकोंडा एक बार फिर अपने फैंस को एक अलग, दमदार और यादगार किरदार देने जा रहे हैं। 26 जनवरी को होने वाला टाइटल और थीम रिवील अब सिनेप्रेमियों के लिए सबसे ज्यादा इंतजार किया जाने वाला पल बन चुका है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Bollywood blockbusters
Page 3

बॉलीवुड की वो 10 फ़िल्में जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए

द लोकतंत्र : बॉलीवुड में हर साल ढेर साड़ी फ़िल्में बनती हैं। उनमें कुछ फ़िल्में आती हैं और जाने कब
arshi-khan
Page 3

देवरिया जाएंगे और आग लगाएं सामान रेडी करो, मॉडल अर्शी खान के वीडियोज वायरल

द लोकतंत्र : बीते बुधवार को मॉडल अर्शी खान की मैनेजर की तहरीर पर देवरिया पुलिस ने जनपद के एक