Advertisement Carousel
Chhattisgarh News

Chhattisgarh: रक्षाबंधन पर सीएम Vishnu Deo Sai ने बहनों को दिया ई-रिक्शा का तोहफा, 84.69 लाख के विकास कार्यों की सौगात

Chhattisgarh: CM Vishnu Deo Sai gifts e-rickshaws to sisters on Raksha Bandhan; also inaugurates development projects worth ₹84.69 lakh.

द लोकतंत्र/ रायपुर : रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रदेशवासियों और बहनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन प्रेम, विश्वास और भाई-बहन के रिश्ते का पवित्र पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति और उन्नति लेकर आए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने गृह जिले जशपुर के केरसई में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं से संवाद किया और उनसे राखी बंधवाई।

बहनों के स्नेह से अभिभूत मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बहनों का आशीर्वाद उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि विश्वास, सुरक्षा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। उनका प्रयास है कि प्रदेश की हर बहन आत्मनिर्भर बने और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

रक्षाबंधन के मौके पर मुख्यमंत्री ने 50 बहनों को ई-रिक्शा की सौगात दी। सरकार के अनुसार, यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पिछले रक्षाबंधन पर भी स्व-सहायता समूह की 14 महिलाओं को ई-रिक्शा दिए गए थे। अब महिलाएं ई-रिक्शा के जरिए हर महीने करीब 15 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही हैं।

महतारी सदन से महिला सशक्तिकरण को मिलेगा बढ़ावा

केरसई में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 84.69 लाख रुपये की लागत वाले छह विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण प्रमुख रहा। महतारी सदन का उपयोग महिलाओं के प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों की बैठकों, उत्पाद निर्माण, प्रदर्शन और विपणन सहित आजीविका से जुड़ी गतिविधियों के लिए किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इसे ग्रामीण महिलाओं के लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों और सशक्तिकरण का केंद्र बताया।

उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं किराना दुकान, सब्जी व्यवसाय और अन्य स्वरोजगार गतिविधियों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। महिलाओं को स्वरोजगार के लिए मुद्रा लोन जैसी सुविधाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने सराईटोली में 15 लाख रुपये की सीसी सड़क, 5.99 लाख रुपये के मुक्तिधाम, खड़ियाटोली में 10 लाख रुपये की सीसी सड़क, बरटोली में 19 लाख रुपये की सीसी सड़क और राइमुंडा राउतपारा पहुंच मार्ग पर 10 लाख रुपये की आरसीसी पुलिया समेत विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

यह भी पढ़ें – Journalist Intellectual Property: पत्रकार की कलम से बनते हैं मीडिया संस्थान, ख़बरनवीसों की सबसे बड़ी लड़ाई सिर्फ़ वेतन की नहीं ‘स्वामित्व’ की होनी चाहिए

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ED alleges in Mahadev betting app case, Chhattisgarh CM got Rs 508 crore
Chhattisgarh News Politics

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का आरोप, छत्तीसगढ़ सीएम को मिले 508 करोड़

द लोकतंत्र : प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बड़ा दावा किया है। ईडी ने
(Chhattisgarh Encounter)
Chhattisgarh News Local News News

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में इनामी जयराम समेत 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

द लोकतंत्र: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में