Advertisement Carousel
Local News Politics

Gold Ring Scheme: CM Vijay बच्चों के जन्म पर देंगे Gold Ring, जानें किसे मिलेगा लाभ

Gold Ring

द लोकतंत्र/तमिलनाडु: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय 28 सितंबर को अपनी चर्चित ‘थाय मामन थंगा मोथिरम थिट्टम’ (Thaai Maaman Thanga Mothiram Thittam) योजना की शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र नवजात बच्चों को 1 ग्राम, 22 कैरेट Gold Ring दी जाएगी। योजना की शुरुआत मदुरै के सरकारी राजाजी अस्पताल से होगी। यह योजना विजय के ‘वेट्री तमिलगम’ विजन का हिस्सा है। सरकार के मुताबिक इसका उद्देश्य सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म का जश्न मनाने के साथ सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं और संस्थागत प्रसव के प्रति भरोसा बढ़ाना है।

क्या है ‘थाय मामन थंगा मोथिरम’ योजना?

तमिलनाडु सरकार के मुताबिक, इस योजना के तहत सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को 1 ग्राम वजन की 22 कैरेट Gold Ring दी जाएगी। प्रत्येक अंगूठी पर एक यूनिक सीरियल नंबर होगा और इसे टैम्पर-प्रूफ पैकेजिंग में दिया जाएगा। सरकार ने योजना के लिए सालाना 755.83 करोड़ रुपये का बजटीय प्रावधान किया है। पहले चरण में करीब 1.28 लाख सोने की अंगूठियां तैयार की गई हैं।

22 जून 2026 से जन्मे बच्चों को भी मिलेगा Gold Ring का लाभ

इस योजना की खास बात यह है कि इसका लाभ 22 जून 2026 या उसके बाद सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को भी मिलेगा। यानी योजना का लाभ लॉन्च की तारीख से पहले जन्मे पात्र बच्चों को भी दिया जाएगा। 22 जून से 27 सितंबर के बीच जन्मे बच्चों के लिए लंबित वितरण को पूरा करने के लिए 107 हब सेंटर बनाए गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इन केंद्रों के माध्यम से प्रतिदिन करीब 100 बच्चों को Gold Ring वितरित की जाएंगी। वहीं योजना लॉन्च होने के बाद पात्र नवजातों को अस्पताल से छुट्टी के समय अंगूठी देने की व्यवस्था की जाएगी।

किसे मिलेगा Gold Ring Scheme का लाभ?

योजना का लाभ लेने के लिए कुछ पात्रता शर्तें रखी गई हैं। इनमें मुख्य रूप से:

Gold Ring के लिए-बच्चे का जन्म तमिलनाडु के सरकारी अस्पताल में होना चाहिए।
-बच्चे की मां तमिलनाडु की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
-मां का PICME (Pregnancy and Infant Cohort Monitoring and Evaluation) के तहत रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है।
-मां के पास RCH ID (Reproductive and Child Health ID) होना चाहिए।

25 नवजातों को Gold Ring देकर लॉन्च करेंगे विजय

मुख्यमंत्री विजय मदुरै के Government Rajaji Hospital में योजना का शुभारंभ करेंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्च कार्यक्रम के दौरान वह 25 नवजात बच्चों को Gold Ring प्रदान करेंगे। सरकारी आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में हर साल करीब 7.8 लाख बच्चों का जन्म होता है, जिनमें लगभग 4.2 लाख यानी करीब 53 फीसदी प्रसव सरकारी अस्पतालों में होते हैं।

उपचुनाव वाले इलाकों में फिलहाल लागू नहीं होगी योजना

6 अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के कारण लागू आदर्श आचार संहिता का असर योजना के क्रियान्वयन पर भी पड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक चेंगलपट्टू और तिरुप्पुर से जुड़े संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में योजना की शुरुआत फिलहाल रोककर रखी गई है और आचार संहिता समाप्त होने के बाद वहां इसे लागू किया जाएगा। इस तरह Thalapathy Vijay Gold Ring Scheme के तहत सरकारी अस्पताल में जन्म लेने वाले पात्र बच्चों को जन्म के मौके पर 1 ग्राम सोने की अंगूठी मिलेगी। योजना को विजय सरकार के चुनावी वादों में से एक के तौर पर भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े-

Parvesh Verma Slap Case: थप्पड़ विवाद में घिरे प्रवेश वर्मा; युवक पर पहले से FIR, AAP का प्रदर्शन

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर