Advertisement Carousel
National Politics

Gyanesh Kumar (CEC): आगरा में पैतृक घर के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन, गेट पर पोता कालिख; CCTV से होगी पहचान

Gyanesh Kumar

द लोकतंत्र/नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) Gyanesh Kumar के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन सोमवार को उनके आगरा स्थित पैतृक आवास तक पहुंच गया। विजय नगर कॉलोनी स्थित उनके घर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान घर के गेट पर कालिख पोती गई और पेंट से नारे लिखे गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लिखे गए नारों तथा कालिख को हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज के जरिए प्रदर्शनकारियों की पहचान करने में जुटी है।

CEC Gyanesh Kumar के गेट पर लिखा वोट चोर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोमवार सुबह कांग्रेस कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव अनिल यादव और मथुरा जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में Gyanesh Kumar के विजय नगर स्थित पैतृक आवास पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने गेट पर कालिख पोती और काले पेंट से नारे लिखे।

इसके बाद कुछ देर तक नारेबाजी करते हुए CEC के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शनकारी वहां से चले गए, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गेट पर लिखे गए नारों और पोती गई कालिख को साफ कराया। साथ ही घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज और सोशल मीडिया पर सामने आए फोटो-वीडियो की जांच की जा रही है।

Gyanesh Kumar के खिलाफ़ पैदल मार्च

CEC के आवास पर प्रदर्शन के अलावा आगरा में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सुभाष पार्क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च भी निकाला। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ नारेबाजी की।

28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का ऐलान

कांग्रेस ने 28 सितंबर को देशभर में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आह्वान किया था। पार्टी ने इन प्रदर्शनों को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े अपने आरोपों से जोड़ा है। इससे पहले 25 सितंबर को भी कांग्रेस ने विभिन्न राज्यों में चुनाव आयोग के कार्यालयों की ओर मार्च किया था।

उत्तर प्रदेश में 25 सितंबर को लखनऊ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने CEC Gyanesh Kumar के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को बैरिकेडिंग के जरिए रोकने के बाद कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था।

SIR को लेकर क्या है विवाद?

CEC Gyanesh Kumar को लेकर कांग्रेस का विरोध मुख्य रूप से चुनावी प्रक्रिया और SIR से जुड़े सवालों पर केंद्रित है। विवाद तब और बढ़ा जब एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि चुनाव आयुक्तों एसएस संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में मतदाता सूची से जुड़े कुछ फैसलों पर कम से कम 14 बार आपत्तियां दर्ज की थीं। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन रिपोर्टों के बाद स्पष्ट किया कि बहु-सदस्यीय संवैधानिक संस्था में अलग-अलग राय और टिप्पणियां सामान्य प्रक्रिया का हिस्सा हैं तथा अंतिम फैसले आयोग द्वारा सर्वसम्मति से लिए गए।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग के इस स्पष्टीकरण पर भी सवाल उठाए हैं और CEC के इस्तीफे की मांग जारी रखी है। दूसरी ओर, BJP ने कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए चुनाव आयोग के पक्ष का समर्थन किया है।

आगरा की घटना के बाद पुलिस जांच तेज

फिलहाल आगरा में CEC Gyanesh Kumar के पैतृक आवास पर कालिख पोतने और नारे लिखे जाने की घटना की पुलिस जांच जारी है। पुलिस CCTV फुटेज और सामने आए फोटो-वीडियो के आधार पर प्रदर्शन में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़े-

Gold Ring Scheme: CM Vijay बच्चों के जन्म पर देंगे Gold Ring, जानें किसे मिलेगा लाभ

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर