Crime

देवरिया हत्याकांड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी को घेरा, बोले – किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो

Akhilesh Yadav SP President

द लोकतंत्र : बीते दिनों देवरिया में जमीनी विवाद को लेकर हुए सामूहिक नरसंहार पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा। समाजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देवरिया कांड को लेकर मांग की है कि किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर सरकार से अपील की है कि इस मामले में किसी भी पक्ष के साथ अन्याय न हो।

देवरिया हत्याकांड पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने क्या कहा

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखा, देवरिया कांड में अगर किसी भी पक्ष के साथ अन्याय हुआ तो ये भी एक अपराध होगा। शासन-प्रशासन का दायित्व है कि वो वातावरण को तनावमुक्त करे व रखे और ऐसा कोई भी काम न करे जो माहौल बिगाड़े। शांति की कोशिश का अंत किसी की हत्या या हत्या का प्रतिकार नहीं हो सकता और न ही ऐसी वारदातें किसी सत्ता के लिए सियासी फ़ायदा उठाने का मौका होनी चाहिए।

इसके पहले अखिलेश यादव ने कहा था कि, देवरिया में छह लोगों की हत्या के लिए भाजपा सरकार और उसके अधिकारी जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, उनके अधिकारियों की अन्यायपूर्ण कार्य प्रणाली उजागर हो गई है। सरकार गरीबों को न्याय देने और अपराध रोकने में असमर्थ है।

यह भी पढ़ें : सौर ऊर्जा में दीर्घकालिक ऊर्जा समस्याओं का समाधान प्रदान करने की क्षमता – इशान चतुर्वेदी

बता दें, जनपद देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला में जमीनी विवाद को लेकर बीते सोमवार को 6 लोगों की हत्या कर दी गई। पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव ने साल 2014 में लेहड़ा टोला निवासी सत्य प्रकाश दुबे के भाई ज्ञान प्रकाश दुबे उर्फ साधु दुबे से 10 बीघा जमीन अपने नाम बैनामा करा लिया था। इस मामले को लेकर सत्य प्रकाश दुबे और प्रेमचंद यादव के बीच मुकदमा चल रहा था। दोनों के बीच कई बार विवाद भी हो चुका था।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Gopal Kanda Geetika Sharma
Crime

हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में मुख्य आरोपी गोपाल कांडा बरी

द लोकतंत्र : हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी गोपाल कांडा
Delhi Murder
Crime

दिल्ली : पहले महिला की सरेआम गोली मारकर कर दी हत्या, फिर खुद भी लगा लिया मौत को गले

द लोकतंत्र : दिल्ली के डाबरी इलाके में एक शख्स ने 42 साल की महिला को गोली मारकर उसकी हत्या