द लोकतंत्र/बिहार: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद Police ने मुख्य आरोपी नंदन यादव को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्रवाई में नंदन के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मामले में SIT गठित कर अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
Police ने कसा शिकंजा
जमुई में 19 सितंबर को दो नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित तौर पर बदसलूकी का मामला सामने आया था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पूरे मामले को लेकर आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान शुरू की
Police के मुताबिक, घटना में करीब सात लोगों की भूमिका सामने आई है और मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल यानी SIT गठित किया गया है।
कौन है नंदन यादव?
Police कार्रवाई के बाद चर्चा में आया नंदन यादव जमुई के प्रतापपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, उसके पिता का नाम गनौरी यादव बताया गया है। वायरल वीडियो में जिस व्यक्ति पर मुख्य रूप से छात्रा के साथ बदसलूकी करने का आरोप है, उसकी पहचान नंदन यादव के रूप में की गई है। घटना के दौरान उसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था। घटना के बाद नंदन यादव फरार था और पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस कार्रवाई के दौरान वह पकड़ में आया।
Policeका एक्शन: नंदन यादव का एनकाउंटर
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए घेराबंदी की थी। पुलिस का कहना है कि कार्रवाई के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद गोली चली और नंदन यादव के पैर में गोली लगी।
घायल अवस्था में उसे पुलिस ने हिरासत में लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। एक अन्य आरोपी हरेराम यादव के भी पुलिस कार्रवाई के दौरान घायल होने की खबर सामने आई है।
सात आरोपियों के खिलाफ FIR, SIT करेगी जांच
जमुई Police ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस वायरल वीडियो, घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य तकनीकी इनपुट के आधार पर घटना में शामिल लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है। इससे पहले तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई थी। SIT अब यह पता लगाने में जुटी है कि घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे और वायरल वीडियो बनाने तथा उसे प्रसारित करने में किन लोगों की भूमिका रही।
Police ने संगीन अपराध में दर्ज किया मुकदमा
जमुई की घटना के बाद पुलिस कार्रवाई तेज हो गई है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब जांच का फोकस बाकी आरोपियों तक पहुंचने पर है। प्रशासन की ओर से मामले में शामिल लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही गई है।
हालांकि, आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों का अंतिम निर्धारण जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगा। Police मुठभेड़ की परिस्थितियों की भी आधिकारिक जांच और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुष्टि की जाएगी।
यह भी पढ़े-



