Advertisement Carousel
Lifestyle

मसालेदार भोजन के फायदे और नुकसान, सेवन से पहले जानें ये जरूरी बातें

Spice food

द लोकतंत्र : अब तक आपने यही सुना होगा कि मसालेदार खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। यह पेट खराब करता है, गैस और जलन बढ़ाता है। लेकिन हाल ही की रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। अगर मसालेदार भोजन सीमित मात्रा में खाया जाए, तो यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को कई हेल्थ बेनिफिट्स भी दे सकता है। खासकर मिर्च में पाया जाने वाला कैप्साइसिन नामक तत्व शरीर के लिए कई मायनों में लाभकारी है।

वजन घटाने में मददगार
मिर्च और तीखे मसालों में मौजूद कैप्साइसिन फैट को तेजी से बर्न करने में मदद करता है। यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज करता है, जिससे वजन नियंत्रित करने में सहायता मिलती है। साथ ही यह ब्लड शुगर को स्थिर रखने में भी उपयोगी माना गया है।

सूजन को करता है कम
शरीर में बनी रहने वाली सूजन कई बीमारियों की जड़ होती है। जैसे दिल की बीमारी, डायबिटीज और ऑटोइम्यून डिसऑर्डर। रिसर्च बताती है कि कैप्साइसिन में सूजन कम करने वाले गुण होते हैं, जो इन बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।

दिल और उम्र दोनों के लिए फायदेमंद
जो लोग हफ्ते में दो या तीन बार मसालेदार भोजन करते हैं, उनमें हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा कम होता है। इससे न केवल स्वास्थ्य बेहतर रहता है, बल्कि लंबी उम्र की संभावना भी बढ़ जाती है।

पाचन सुधारने में सहायक
मिर्च में मौजूद तत्व पेट के गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं, जिससे डाइजेशन बेहतर होता है। साथ ही यह भूख को कंट्रोल करने में भी मदद करता है क्योंकि मसालेदार खाना धीरे-धीरे खाया जाता है, जिससे जल्दी पेट भरने का अहसास होता है।

सावधानी है जरूरी
अगर आप बहुत ज्यादा मिर्च या तीखा खाते हैं, तो यह फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर अगर आपको पहले से गैस, एसिडिटी या पेट से जुड़ी कोई समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सलाह के लिए अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Uma Pathak

Uma Pathak

About Author

उमा पाठक ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में स्नातक और बीएचयू से हिन्दी पत्रकारिता में परास्नातक किया है। पाँच वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली उमा ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएँ दी हैं। उमा पत्रकारिता में गहराई और निष्पक्षता के लिए जानी जाती हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Pyramid Walking
Lifestyle

Pyramid Walking: वजन घटाने के लिए सुपर इफेक्टिव है ‘पिरामिड वॉक’, जानिए कैसे और क्यों करें ये एक्सरसाइज

द लोकतंत्र : आजकल की खराब जीवनशैली, अनियमित खानपान और काम के बोझ ने लोगों के लिए फिट रहना बड़ी
From cold and cough to heart health, an Ayurvedic Immunity Booster can do wonders
Lifestyle

सर्दी-खांसी से लेकर दिल की सेहत तक, एक Ayurvedic Immunity Booster कर सकता है कमाल

द लोकतंत्र / हेल्थ डेस्क :  शहद और दालचीनी ये दो सामान्य सी लगने वाली चीजें, भारतीय रसोई के साथ-साथ

This will close in 0 seconds