Local News

तीरंदाजी संघ के महासचिव अभिषेक रुपक ने UPAA अध्यक्ष अवनीश अवस्थी से मुलाकात की

Deoria Abhishek Pandey Rupak UPAA

द लोकतंत्र : जिला तीरंदाजी संघ देवरिया के महासचिव अभिषेक पाण्डेय रुपक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रशासनिक मामलों के सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ ( UPAA ) के अध्यक्ष, आईएएस अवनीश कुमार अवस्थी से मुलाकात कर जनपद देवरिया में तीरंदाजी खेल के खिलाडियों के लिए बेहतर सुविधाओं के साथ स्टेट ऑफ़ द आर्ट खेल संसाधनों को उपलब्ध कराने एवं जनपद में तीरंदाजी संघ के विस्तार के संबंध में बातचीत की।

एशियन गेम्स 2023 में तीरंदाजी में गोल्ड मेडल लाने पर बधाई दी

इस दौरान, संघ के जिला महासचिव अभिषेक पांडेय रूपक ने एशियन गेम्स 2023 में तीरंदाजी में गोल्ड मेडल लाने पर हर्ष जताया और UPAA अध्यक्ष अवनीश अवस्थी को बधाई दी। अभिषेक रूपक ने अवनीश अवस्थी से आग्रह करते हुए कहा कि विश्व में तीरंदाजी का डंका बज रहा है। छोटे जनपदों से इस विधा में उत्कृष्ट खिलाड़ी निकल कर सामने आ सकते हैं ऐसे में हमें तीरंदाजी के खिलाडियों के प्रशिक्षण पर अतिरिक्त ध्यान देने कि आवश्यकता है जिससे वे गोल्ड मेडल पर निशाना साध सकें।

अभिषेक पांडेय ने बताया, तीरंदाजी संघ की मदद से जनपद के युवा राज्य स्तरीय ओपन तीरदांजी प्रतियोगिता, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सम्मिलित हो सकेंगे। राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जो भी सुविधाएं मिलेंगी जिला तीरंदाजी संघ द्वारा युवाओं को मुहैया कराया जाएगा। जनपद में तीरंदाजी को मुख्य धारा में लाना लक्ष्य है। जिस ललक के साथ जनपद के युवा अन्य खेलों को खेलते हैं तीरंदाजी के प्रति भी वही ललक पैदा करने का उद्देश्य लेकर जनपद में अभियान चलाया जाएगा।

जिला तीरंदाजी संघ जनपद देवरिया के महासचिव अभिषेक पाण्डेय ने द लोकतंत्र से बातचीत कर बताया कि उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी जी ने भरोसा दिलाया है कि जनपद में तीरंदाजी के प्रशिक्षण हेतु उत्कृष्ट उपकरणों और वैश्विक स्तर के प्रशिक्षण की सुविधाएं विकसित की जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा इस दिशा में कार्य हो रहा है।

यह भी पढ़ें : शुरू हो रहा विश्व कप का महासंग्राम, किसकी होगी बादशाहत

बता दें, जिला तीरंदाजी संघ जनपद देवरिया के महासचिव अभिषेक पांडेय रूपक के द्वारा जनपद में तीरंदाजी खेल के संवर्धन और खिलाडियों को बेहतर प्रशिक्षण मुहैया कराये जाने को लेकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। रूपक शासन और उच्चाधिकारियों से मुलाकात कर इस दिशा में ठोस कदम उठाये जाने की पैरवी कर रहे हैं। अभिषेक पांडेय ने बताया कि गृह जनपद में खेलों के विकास के लिए वह लगातार शासन और उच्चाधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं और जनपद में बेहतर सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण उपलब्ध कराये जाने को लेकर संकल्पित हैं।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह