Local News

Lucknow : आप जिलाध्यक्ष पं० शेखर दीक्षित ने जारी की सूची, कैण्ट व सरोजनीनगर विधानसभा कार्यकारिणी घोषित

AAP President Pt Shekhar Dixit

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी अपना कैडर मजबूत करने में लगी हुई है। पार्टी विधानसभावार कार्यकारिणी गठित कर रही है। इसी क्रम में आज आम आदमी पार्टी लखनऊ जिला अध्यक्ष पं० शेखर दीक्षित के द्वारा विधानसभा कैण्ट और विधानसभा सरोजनीनगर की कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

AAP जिला अध्यक्ष पं० शेखर दीक्षित ने की कार्यकारिणी की घोषणा

कैंट विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजेश आर्य समेत 18 सदस्यीय विधानसभा कार्यकारिणी की घोषणा हुई जिसमें जोंटी स्टीफन बडन को महासचिव, कौशल किशोर, राकेश बेन, रवि कुमार को उपाध्यक्ष, राकेश कुमार भारती को कोषाध्यक्ष, चंद्रपाल को मीडिया प्रभारी, बरुण विश्वास, कार्तिक शर्मा, सत्यम भारती, नीरज कुमार, रानी देवी को सचिव व कुमारी रश्मि देवी, सुरेश कुमार, प्रतिभा वर्मा, आशीष शर्मा, राजेश दयाल एवं रॉबिन मैसी को सदस्य पद का दायित्व प्रदान किया गया।

वहीं सरोजिनी नगर विधानसभा क्षेत्र की कार्यकारिणी में सुश्री रेखा चतुर्वेदी को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सरोजिनी नगर में 16 सदस्यीय विधानसभा कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें महासचिव का दायित्व रामेंद्र श्रीवास्तव को दिया गया। गीतांजलि सिंह, चंद्रभूषण, अरविंद लोधी को उपाध्यक्ष एवं आर.एन. चौबे को कोषाध्यक्ष तो शकीला बेगम (शबनम) को मीडिया प्रभारी बनाया गया। प्रियंका चौबे, अखिलेश सिंह, संजय गुप्ता, मोहम्मद इकबाल, अजय सिंह, अनिल कुमार, धीरु सोनी, महिमा व मयंक सिंह को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।

यह भी पढ़ें : तो पाक अधिकृत कश्मीर होगा भारत का हिस्सा

इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष पंडित शेखर दीक्षित ने जानकारी देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी ने आज संगठन विस्तार के क्रम में लखनऊ की उक्त दोनों विधानसभाओं की कार्यकारिणी घोषित की है और आगामी लोकसभा चुनाव तक प्रदेश की राजधानी में पार्टी के बूथस्तरीय कमेटी के गठन के लक्ष्य को पूर्ण कर लिया जाएगा।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह