Advertisement Carousel
Chhattisgarh News

Chhattisgarh Seva Setu Portal: घर बैठे बन रहे प्रमाण पत्र, सरकारी कामों के लिए अब ‘लाइन नहीं’ ऑनलाइन सिस्टम

Chhattisgarh Seva Setu Portal: Caste certificates being issued at home; digital good governance boosts villagers' trust.

द लोकतंत्र/ रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार डिजिटल सुशासन को मजबूत करने की दिशा में लगातार नए कदम उठा रही है। इसी पहल का महत्वपूर्ण परिणाम सेवा सेतु पोर्टल (Chhattisgarh Seva Setu Portal) के रूप में सामने आया है, जिसने सरकारी सेवाओं को आम नागरिकों के लिए पहले से कहीं अधिक आसान, पारदर्शी और समयबद्ध बना दिया है।

अब प्रदेश के लोग जाति, आय, निवास सहित विभिन्न प्रमाण पत्रों और सरकारी सेवाओं के लिए घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं। इससे न केवल सरकारी कार्यालयों के चक्कर कम हुए हैं, बल्कि लोगों का समय और धन भी बच रहा है। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता ने शासन और जनता के बीच विश्वास को भी मजबूत किया है।

Chhattisgarh Seva Setu Portal: ऑनलाइन आवेदन से मिली राहत, रोजगार के खुले नए अवसर

जांजगीर चांपा निवासी विकास सिंह जो एक आईटी प्रोफेशनल हैं और लखनऊ में रहते हैं उनको जब सेवा सेतु पोर्टल के बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने आवश्यक दस्तावेजों के साथ बहन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। डिजिटल प्रक्रिया सरल और पारदर्शी होने के कारण उनका आवेदन निर्धारित समय-सीमा के भीतर स्वीकृत हो गया और उन्हें आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। लंबे समय से चली आ रही उनकी समस्या का समाधान होने के साथ ही सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन करने का रास्ता भी खुल गया।

प्रमाणपत्र मिलने के बाद विकास ने कहा कि यदि यह सुविधा आ जाने से कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। अब वे स्वयं अपने परिचितों को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनके अनुसार ऑनलाइन आवेदन की सुविधा ने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और आसान बना दिया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिली है।

Chhattisgarh Seva Setu Portal: डिजिटल तकनीक से गांव-गांव तक पहुंच रहा सुशासन

राज्य सरकार का उद्देश्य केवल सरकारी सेवाओं का डिजिटलीकरण करना नहीं, बल्कि नागरिकों को समयबद्ध और जवाबदेह प्रशासन उपलब्ध कराना भी है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सरकारी योजनाओं और प्रमाण पत्रों की ऑनलाइन सुविधा मिलने से प्रशासनिक प्रक्रिया अधिक पारदर्शी हुई है। इससे भ्रष्टाचार और अनावश्यक देरी जैसी समस्याओं में भी कमी आने की उम्मीद जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार डिजिटल तकनीक को शासन व्यवस्था का अभिन्न हिस्सा बना रही है, ताकि दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों तक भी सरकारी सेवाएं आसानी से पहुंच सकें। सेवा सेतु पोर्टल इसी सोच का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। आज यह पोर्टल केवल एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि लाखों नागरिकों के लिए सुविधा, पारदर्शिता और भरोसे का माध्यम बन चुका है। विकास की कहानी यह दर्शाती है कि जब तकनीक को जनहित से जोड़ा जाता है, तो उसका लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंचता है। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से छत्तीसगढ़ में डिजिटल सुशासन की अवधारणा जमीन पर उतरती दिखाई दे रही है, जिससे नागरिकों का शासन पर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

यह भी पढ़ें – Delhi EV Policy 2026: BS-IV कार स्क्रैप करने पर मिलेंगे 1 लाख रुपये, 1 जुलाई से लागू होगी नई इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ED alleges in Mahadev betting app case, Chhattisgarh CM got Rs 508 crore
Chhattisgarh News Politics

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का आरोप, छत्तीसगढ़ सीएम को मिले 508 करोड़

द लोकतंत्र : प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बड़ा दावा किया है। ईडी ने
(Chhattisgarh Encounter)
Chhattisgarh News Local News News

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में इनामी जयराम समेत 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

द लोकतंत्र: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में