Advertisement Carousel
Deoria News

Deoria बार चुनाव: अध्यक्ष पद पर 8 और सचिव के लिए 7 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Deoria Bar Elections: 8 candidates filed nominations for the post of President and 7 for Secretary.

द लोकतंत्र/ देवरिया/ आशीष तिवारी : डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन Deoria के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ताओं ने अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। कई प्रत्याशी समर्थकों के साथ नामांकन स्थल पर पहुंचे और अपनी दावेदारी पेश की। चुनाव में अध्यक्ष और सचिव समेत कई महत्वपूर्ण पदों के लिए अधिवक्ताओं ने पर्चा भरा है।

अध्यक्ष पद के लिए कुल 8 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है, जबकि सचिव पद पर 7 अधिवक्ता चुनाव मैदान में हैं। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष समेत कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए भी नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन प्रत्याशियों के लिए नाम वापसी का भी अवसर रहेगा। इसके बाद चुनाव मैदान में बचे उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। 25 सितंबर को मतदान कराया जाना प्रस्तावित है।

अध्यक्ष और सचिव पद पर कड़ा मुकाबला

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए विपिन कुमार पाठक, अशोक कुमार दीक्षित, अजय कुमार मल्ल, प्रेम नारायण मणि त्रिपाठी, विजय शंकर चौरसिया, वैभवकांत मिश्र, संत कुमार सिंह और राधा कृष्ण शुक्ल ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, सचिव पद के लिए मनोज कुमार विश्वकर्मा, ऋषि राज मिश्र, नरेंद्र यादव, वरुण सिंह बघेल, सुरेंद्र मिश्र, संदीप सिंह और राकेश कुमार तिवारी ने अपनी दावेदारी पेश की है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार तिवारी, रूपेश कुमार त्रिपाठी, सुधीर कुमार मणि त्रिपाठी और सच्चिदानंद यादव ने नामांकन किया है। उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए संजय कुमार पांडेय, अनूप कुमार पांडेय, अशोक कुमार पटेल, अमर बहादुर सिंह और धनंजय गोंड मैदान में हैं। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनंत पांडेय, अनुराधा मिश्रा, अंकिता राव, रोशन कुमार और राहुल गुप्ता ने नामांकन पत्र दाखिल किया है।

संयुक्त सचिव और कार्यकारिणी के लिए भी नामांकन

संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए विजय मणि त्रिपाठी, सरिता सिंह, कृष्णा सिंह और प्रियेश नाथ त्रिपाठी ने पर्चा भरा है। वहीं, कोषाध्यक्ष पद के लिए मृत्युंजय शुक्ला ने नामांकन किया है। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ कार्यकारिणी और कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पदों के लिए भी कई अधिवक्ताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इससे बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच गतिविधियां बढ़ गई हैं।

अब शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी तस्वीर और स्पष्ट होगी। इसके बाद प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए अधिवक्ताओं से संपर्क करेंगे। 25 सितंबर को होने वाले मतदान के बाद बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के लिए मतगणना और परिणाम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें – Kia Carens CNG: अर्टिगा CNG को टक्कर देने आई नई 7-सीटर, कीमत ₹12.11 लाख से शुरू

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

DM Deoria wrote 'Paati' in Bhojpuri, spoke heart touchingly to the people of the district
Deoria News

डीएम देवरिया ने लिखी भोजपुरी में पाती, जनपद के लोगों से की दिल छू लेने वाली बात

द लोकतंत्र : सोशल मीडिया, ईमेल, व्हाट्सऐप के जमाने में अब पत्र लिखना बीते दिनों की बात हो गई। हम
The bus depot of Devbhoomi Deoria is crying over its 'mismanagement', the corporation is careless
Deoria News

अपनी ‘दुर्व्यवस्थाओं’ पर रो रहा है देवभूमि देवरिया का बस डिपो, निगम बेपरवाह

द लोकतंत्र/ राबी शुक्ला : देवभूमि देवरिया का बस डिपो अपनी दुर्व्यवस्थाओं पर रो रहा है। बस डिपो में स्टाफ़