Local News

Lucknow : ‘सभी के लिए पुस्तकें’ थीम के साथ 9 दिसंबर से शुरू होगा साहित्य, शिक्षा और ज्ञान का महोत्सव

Gomati Pustak Mahotsav 2023

द लोकतंत्र / Lucknow : किसी कवि ने लिखा है – किताबें करती हैं बातें बीते जमाने की, आज की, कल की, एक-एक पल की.. क्या तुम नहीं सुनोगे इन किताबों की बातें? अगर आपको किताबों की दुनिया आकर्षित करती है, लेखकों को जानना चाहते हैं, उनकी पुस्तकों और उनके रचना संसार को करीब से महसूस करना चाहते हैं तो लखनऊ में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास यानि नेशनल बुक ट्रस्ट के द्वारा गोमती पुस्तक महोत्सव 2023 का आयोजन किया जा रहा है।

गोमती पुस्तक महोत्सव 2023 का इस बार का थीम है – सभी के लिए पुस्तकें। इस संदर्भ में आयोजकों ने एक प्रेस कांफ्रेंस की और महोत्सव के विषय में विस्तार से जानकारी दी है। इस बार बच्चों और युवाओं को अपने लेखन कौशल को विशेष रूप से निखारने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय पुस्तक न्यास, भारत द्वारा आयोजित इस पुस्तक महोत्सव में बच्चों को अपनी रचनात्मकता के जरिये कहानी, कविताएँ लिखने, उन्हें पुस्तक का रूप देने, प्रसिद्ध लेखकों, संपादकों और साहित्यकारों से मिलने का अवसर प्राप्त होगा।

Lucknow में आयोजित गोमती पुस्तक महोत्सव 2023 में कई विशेष सत्र

साथ ही, बच्चों के लिए कथा-वाचन, रचनात्मक लेखन और साइन लैंग्वेज में विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएँगे। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में समाचार लेखन, लेख लिखने की कला सीखने और अपनी कल्पना-शक्ति के जरिये अपने आस-पास के माहौल को लेखन व चित्रकला आदि के जरिये प्रदर्शित करने का भी अवसर मिलेगा। जो बच्चे पुस्तक लेखन में रुचि रखते हैं, या जो पत्रकारिता और जनसंचार से जुड़कर अपनी लेखन क्षमता को निखारना चाहते हैं, इस मंच से उन्हें एक बेहतर मार्गदर्शन देने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : देवरिया का यह सॉफ्टवेयर इंजीनियर है प्रकृति प्रेमी, पर्यावरण संरक्षण हेतु शुरू की अनोखी मुहीम

गोमती पुस्तक मेले में 100 से अधिक बुक-स्टॉल हैं, जहाँ हर उम्र के पाठकों के लिए हर विषय पर पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। ‘सभी के लिए पुस्तकें’ थीम के तहत दृष्टिबाधित बच्चों के लिए भी यहाँ पुस्तकें उपलब्ध रहेंगी। 9 दिसंबर से 17 दिसंबर 2023 तक गोमती रिवरफ्रंट पार्क में पुस्तक महोत्सव जारी रहेगा। मेले में प्रवेश निःशुल्क है और पुस्तकों पर 10 फीसदी तक की छूट भी मिलेगी।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह