Local News

रणजीत सिंह विशेन ‘ग्लोबल बिज़नेस आइकॉन अवार्ड’ से सम्मानित, दुबई में मिला सम्मान

Ranjit Singh Vishen honored with 'Global Business Icon Award', received honor in Dubai

द लोकतंत्र : मुंबई में शिपिंग उद्योग से जुड़े उद्योगपति देवरिया निवासी रणजीत सिंह विशेन को आज दुबई में ग्लोबल बिज़नेस आइकॉन अवार्ड – 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें बिज़नेस में उनकी उपलब्धियों एवं उल्लेखनीय योगदान को दृष्टिगत रखते हुए दिया गया। दुबई के एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया गया। दुबई में डॉ० कबीर के०वी० के हाथों उन्हें यह अवार्ड दिया गया।

बता दें, रणजीत सिंह मूलरूप से देवरिया के निवासी हैं। वह मुंबई में शिपिंग उद्योग में एक जाना पहचाना नाम हैं। उद्योग जगत में शीर्ष पर होने एवं तमाम व्यस्तताओं के बावजूद उनकी जड़ें देवरिया से जुड़ी हुई हैं। वह अपने जिले से जुड़े रहते हैं। जनपद के सार्वजनिक कार्यक्रमों, जनसरोकारी कामों में उनके द्वारा निरंतर सहयोग किया जाता रहा है। ग्लोबल स्तर पर उन्हें सम्मानित किए जाने पर जनपद में ख़ुशी की लहर है। उनके शुभचिंतकों द्वारा लगातार उन्हें बधाई संदेश भेजे जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें : क्या गिरफ्तार होने जा रहे हैं अरविंद केजरीवाल? आतिशी के दावे ने बढ़ायी सियासी हलचल

उन्होंने द लोकतंत्र के देवरिया ब्यूरो प्रभारी से बात की और बताया कि उन्हें ग्लोबल स्तर पर बिज़नेस आइकॉन के रूप में सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर उन्हें काफ़ी ख़ुशी है। इसके लिए उन्होंने अपने जनपद के लोगों का आभार जताया और कहा कि अपनी मिट्टी और अपने शहर से उन्हें ऊर्जा मिलती है जिसकी वजह से आज यह संभव हो सका है।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह