National

संजय सिंह के रूप में लौट आयी है AAP की आवाज, मुखर होकर कर रहे ‘तानाशाही’ का विरोध

AAP's voice has returned in the form of Sanjay Singh, vocally opposing 'dictatorship'

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह जमानत पर बाहर आ चुके हैं। उनके बाहर आने के बाद AAP कार्यकर्ताओं ने बड़े गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। संजय सिंह के बाहर आने के बाद जैसे आम आदमी पार्टी की आवाज जैसे लौट आयी है। पार्टी कार्यकर्ताओं को संजीवनी मिल गई है। बाहर आते ही संजय सिंह ने केंद्र सरकार की तीखी आलोचना की। जेल से बाहर आते ही राज्यसभा सांसद आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे। वहां उन्होंने AAP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

मंच से पीएम पर निशाना, कहा तानाशाह सुन लें हम बंदर घुड़की से डरने वाले नहीं

संजय सिंह ने AAP दफ़्तर के मंच से पीएम मोदी पर निशाना साधा। इस दौरान संजय सिंह ने कहा, सवाल हो रहे हैं कि सरकार कैसे चलेगी? हम कहते है सरकार तो जेल से ही चलेगी। जेल मैनुअल में लिखा है कि असीमित चिट्ठी लिख सकते हैं। सरकारी चिट्ठी लिखनी है तो कोर्ट से इजाजत ले सकते हैं। हमने अब सारे कानून पढ़ लिए हैं।

राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि देश के तानाशाह तक अगर मेरी आवाज पहुंच रही है तो मैं कहूंगा हम आंदोलन से पैदा हुए लोग हैं। हम किसी बंदर घुड़की से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा, जो लोग देश के लिए काम कर रहे हैं, ये उनको खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे नेताओं को गिरफ़्तार करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे घरों पर छापेमारी कर रहे हैं। तानाशाही मचा रखी है। 6 महीने जेल में रहकर आया हूं। मोदी जी कान खोल के सुन लो, AAP का एक-एक कार्यकर्ता अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है।

क्या पीएम को क़ानून से छूट मिली है?

आप सांसद संजय सिंह ने तल्ख़ी भरे शब्दों में कहा कि, अगर मोहाली का कोई दरोगा जांच का समन लेकर पीएम मोदी या गृहमंत्री शाह के घर पहुंचेंगे तो वो क्या करेंगे? उन्होंने आगे कहा, मोदी को क्या कानून में छूट है? एक मुकदमा मोहाली से लिखा जाएगा तो दो दरोगा आ जाएंगे। झारखंड या बंगाल से अगर दरोगा आएगा और पूछेगा कि क्या मोदी जी घर पर है? मैं पूछना चाहता हूं कि तो क्या प्रधानमंत्री जांच में शामिल होगा?

तुम्हारी लाठी हमारा क्या कर लेगी, हमारे कंधे बहुत मजबूत हैं

संजय सिंह ने कहा कि मैं 6 माह जेल में रह कर आया हूं, आप का एक-एक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है। हमारे मनीष सिसोदिया ने अच्छे स्कूल दिए तो उन्हें जेल में डाल दिया, सत्येंद्र जैन ने अच्छे अस्पताल बनाए मोहल्ला क्लीनिक बनाए तो उन्हे जेल में डाल दिया। हमारे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया है।

तुम्हारी लाठी हमारा क्या कर लेगी, हमारे कंधे बहुत मजबूत हैं। भाजपा का नारा है जो जितना बड़ा भ्रष्टाचारी वह उतना बड़ा पदाधिकारी। भाजपा यह पार्टी है, जिसका अध्यक्ष भारत माता की रक्षा मामले में दलाली लेते पकड़ा गया था। हम नहीं, बीजेपी पूरी तरह शराब घोटाले में लिप्त है। शराब घोटाला बीजेपी ने किया है।

Sudeept Mani Tripathi

Sudeept Mani Tripathi

About Author

बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में परास्नातक। द लोकतंत्र मीडिया फाउंडेशन के फाउंडर । राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर लिखता हूं। घूमने का शौक है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं