Advertisement Carousel
National

सीएम Yogi Adityanath बोले – कांग्रेस तुष्टीकरण और विभाजनकारी राजनीति की जननी

CM Yogi Adityanath said – Congress is the mother of appeasement and divisive politics.

द लोकतंत्र/ लखनऊ : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष Rahul Gandhi के बयान पर सियासी घमासान तेज हो गया है। रायबरेली दौरे के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री Narendra Modi और केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah को लेकर विवादित टिप्पणी की। इसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जोरदार पलटवार किया है।

मुख्यमंत्री योगी ने कांग्रेस को ‘विभाजनकारी और तुष्टीकरण की राजनीति की जननी’ बताया और राहुल गांधी की टिप्पणी को लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ करार दिया।

सीएम Yogi Adityanath बोले – राहुल गांधी को देश से माफ़ी मांगनी चाहिए

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के “युवराज” की अमर्यादित टिप्पणी उनकी नकारात्मक राजनीति और असंयमित सोच को दर्शाती है। योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और Rashtriya Swayamsevak Sangh के खिलाफ दिया गया बयान 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश और विश्वास का भी अपमान है। उन्होंने राहुल गांधी से सार्वजनिक रूप से पूरे देश से माफी मांगने की मांग की।

दरअसल, रायबरेली में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भाजपा और RSS पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जब भी BJP-RSS के लोग सामने आएं, तो उनसे खुलकर कहना चाहिए कि “नरेंद्र मोदी और अमित शाह गद्दार हैं। BJP-RSS गद्दार हैं, क्योंकि उन्होंने देश को बेचने का काम किया है।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद और बढ़ गया है।

राहुल गांधी की टिप्पणी को आपत्तिजनक और असंसदीय

वहीं भाजपा लगातार कांग्रेस पर हमलावर बनी हुई है। बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी की टिप्पणी को आपत्तिजनक और असंसदीय बताया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष राजनीतिक विरोध के नाम पर लोकतांत्रिक मर्यादाओं को पार कर रहा है। हालांकि कांग्रेस की तरफ से इस विवाद पर अब तक कोई विस्तृत आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

रायबरेली कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ माना जाता है। ऐसे में राहुल गांधी का यह बयान राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि आने वाले चुनावों को देखते हुए भाजपा और कांग्रेस दोनों ही आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतर चुकी हैं। यही वजह है कि बयानबाजी का स्तर लगातार तीखा होता जा रहा है।

यह भी पढ़ें – भारत के 229 अरबपतियों की कुल संपत्ति पहली बार 1 ट्रिलियन डॉलर पार पहुंची, Mukesh Ambani सबसे अमीर

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं