National

ISRO से लैंडर और रोवर का फ़िलहाल संपर्क नहीं, शनिवार को पुनः होगी एक्टिव करने की कोशिश

chandrayan3

द लोकतंत्र : मिशन चंद्रयान 3 ( Chandrayaan 3 Mission ) को लेकर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ( ISRO ) ने ताजा अपडेट दिया है। वैज्ञानिकों द्वारा विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर (Pragyan Rover) को स्लीप मोड से बाहर लाने की कोशिश की जा रही है। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर की तरफ से वैज्ञानिकों को अभी कोई सिग्नल नहीं मिल रहा है।

ISRO के वैज्ञानिक प्रज्ञान और विक्रम लाइन स संपर्क साधने में जुटे

बता दें कि, 23 अगस्त को चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग के साथ भारत ने स्पेस रिसर्च की दिशा में इतिहास रच दिया था। भारत के मिशन मून पर दुनियाभर की निगाहें टिकी हुयी थी। विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने एक चंद्र दिवस पूरे करने के बाद स्लिप मोड में चले गए थे।

वैज्ञानिक पुनः प्रज्ञान और विक्रम को एक्टिव करने का प्रयास कर रहे हैं जिससे चन्द्रमा की सतह पर और भी रिसर्च किया जा सके। चंद्रयान-3 पर स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के निदेशक नीलेश देसाई ने बताया कि अब लैंडर और रोवर को शनिवार को एक्टिव करने की कोशिश की जाएगी।

इसरो ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर के साथ संचार स्थापित करने के प्रयास किए गए हैं ताकि उनकी जागने की स्थिति का पता लगाया जा सके। फिलहाल उनकी ओर से कोई सिग्नल नहीं मिले हैं। संपर्क स्थापित करने के प्रयास जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें : गूगल मैप ने बताया था ‘मौत’ का रास्ता, शख्स के परिवार ने कंपनी के खिलाफ मुकदमा किया

नीलेश देसाई ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से कहा कि चांद पर सुबह हो चुकी है। पहले हमारी योजना थी कि 22 सितंबर शाम तक प्रज्ञान रोवर और विक्रम लैंडर को फिर से सक्रिय करें, लेकिन कुछ कारणों से ये नहीं हो पाया। इससे पहले गुरुवार को इसरो ने कहा था कि लैंडर और रोवर 16 दिनों से स्लीप मोड में हैं और दोनों को शुक्रवार को सक्रिय किया जाएगा।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं