Advertisement Carousel
National

Giorgia Meloni ने पीएम मोदी के सामने बोली हिंदी, कहा- ‘परिश्रम ही सफलता की कुंजी’

Giorgia Meloni Speaks Hindi in Front of PM Modi, Says: ‘Hard Work Is the Key to Success’

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : इटली दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री Narendra Modi का वहां पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने भारत-इटली संबंधों की खुलकर सराहना की। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनके हिंदी भाषण की हो रही है। मेलोनी ने पीएम मोदी के सामने हिंदी शब्द “परिश्रम” का इस्तेमाल किया और उसका अर्थ भी समझाया। उनका यह अंदाज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Giorgia Meloni ने कहा – परिश्रम ही सफलता की कुंजी है

Giorgia Meloni ने कहा कि भारत में ‘परिश्रम’ शब्द काफी लोकप्रिय है। उन्होंने कहा कि इसका मतलब कड़ी मेहनत होता है। मेलोनी ने आगे कहा, भारत में एक बहुत प्रसिद्ध कहावत है- परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। इसका मतलब है कि मेहनत ही सफलता का रास्ता खोलती है। उन्होंने कहा कि भारत और इटली के रिश्ते भी इसी सोच के साथ आगे बढ़ रहे हैं और दोनों देश लगातार मेहनत के जरिए अपने संबंध मजबूत कर रहे हैं।

बता दें, इटली की प्रधानमंत्री ने पीएम मोदी की यात्रा को दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह दौरा भारत और इटली के रिश्तों में नया अध्याय जोड़ने वाला है। मेलोनी ने कहा कि अब दोनों देश पहले से कहीं ज्यादा करीब आ गए हैं। उन्होंने भारत और इटली की साझेदारी को ‘विशेष रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया और कहा कि यह दोनों देशों के रिश्तों का सबसे ऊंचा स्तर है।

इटली की पीएम Giorgia Meloni ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की

मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के विजन, उनकी कार्यशैली और व्यावहारिक सोच की प्रशंसा करती हैं। उन्होंने कहा कि कई वर्षों तक सरकार में रहने के बाद भी पीएम मोदी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। मेलोनी ने यह भी कहा कि दोनों नेताओं की दोस्ती ने भारत और इटली के रिश्तों को तेजी से आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाई है।

इसके अलावा, उन्होंने कहा कि दोनों देश कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। इनमें एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, इंफ्रास्ट्रक्चर, ऊर्जा, रक्षा, अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, पर्यटन और समुद्री परिवहन जैसे क्षेत्र शामिल हैं। मेलोनी ने कहा कि कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं, जो दोनों देशों की साझेदारी को और मजबूत करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी और मेलोनी ने रोम में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने डिनर मीटिंग भी की और ऐतिहासिक Colosseum का दौरा किया। इस दौरान दोनों नेताओं की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पीएम मोदी का यह दौरा भारत-इटली संबंधों को नई मजबूती देने वाला साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें – PM मोदी ने मेलोनी को दी ‘Melody’ टॉफी

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और
HSBC
National

HSBC की रिपोर्ट में महंगाई का संकेत, 5 फीसदी महंगाई दर रहने का अनुमान

द लोकतंत्र : HSBC की रिपोर्ट में महंगाई के संकेत मिले हैं। एचएसबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि गेहूं