Advertisement Carousel
National Politics

Jantar Mantar Protest: महिलाओं से बदसलूकी के आरोपों पर राहुल गांधी का अमित शाह से सवाल, ‘कहां हैं आप?’

Rahul Gandhi

द लोकतंत्र/नई दिल्ली: Jantar Mantar पर प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदर्शनकारियों और पत्रकारों के साथ कथित बदसलूकी के आरोपों को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांगा है। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन आती है, इसलिए इस पूरे मामले की जिम्मेदारी गृह मंत्री की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए जंतर-मंतर की घटना को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक महिला पत्रकार ने पुलिस अधिकारी पर बदसलूकी का आरोप लगाया है, लेकिन कई घंटे बीतने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की गई। उन्होंने कहा कि पत्रकार केवल एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर घंटों से जंतर-मंतर पर बैठे हैं। राहुल गांधी ने सवाल उठाया कि शिकायत दर्ज करना तो पुलिस का बुनियादी काम है, फिर ऐसा क्यों नहीं किया जा रहा है?

Jantar Mantar पर महिला प्रदर्शनकारियों से बदसलूकी के आरोप

राहुल गांधी ने कहा कि शनिवार को जंतर-मंतर पर सैकड़ों लोगों को हिरासत में लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान महिला प्रदर्शनकारियों के साथ बदसलूकी की गई, पत्रकारों के कैमरे छीने गए और कुछ पत्रकारों को कथित तौर पर घसीटा गया। कांग्रेस नेता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब दिल्ली पुलिस पर इस तरह के आरोप लगे हैं। उन्होंने दावा किया कि पहले भी पुलिस अधिकारियों के महिलाओं के साथ कथित दुर्व्यवहार के वीडियो सामने आए हैं। राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली की महिलाएं और छात्राएं अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं और सत्याग्रह कर रही हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस पुलिस की जिम्मेदारी महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, अगर उसी पर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के आरोप लग रहे हैं तो फिर सरकार किसकी सुरक्षा कर रही है?

अमित शाह जी, कहां हैं आप?

राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि जो सरकार एक महिला की शिकायत दर्ज करने से डरती है, वह आखिर किसकी हिफाजत कर रही है। उन्होंने कहा, “दिल्ली पुलिस गृह मंत्रालय के अधीन है। अमित शाह जी, कहां हैं आप? जवाब आपको ही देना है।” राहुल गांधी के इस बयान के बाद Jantar Mantar पर हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने के आसार हैं।

Jantar Mantar Protest : AISA ने भी लगाए गंभीर आरोप

Jantar Mantar के इस मामले में वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने भी दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। संगठन का दावा है कि पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला प्रदर्शनकारियों, पत्रकारों और वकीलों के साथ धक्का-मुक्की की। AISA ने आरोप लगाया कि कई महिलाओं ने पुरुष पुलिसकर्मियों पर उन्हें गलत तरीके से छूने की शिकायत की है। संगठन ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के दौरान बुनियादी नियमों का पालन नहीं किया गया। हालांकि, इन आरोपों पर दिल्ली पुलिस या संबंधित अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है। खबर में लगाए गए आरोप संबंधित नेताओं और संगठनों के दावों पर आधारित हैं।

राहुल गांधी ने शुरू किया ‘सत्याग्रह’ डिजिटल प्लेटफॉर्म

इसी बीच राहुल गांधी ने देशभर में विभिन्न मुद्दों को लेकर चल रहे आंदोलनों और विरोध प्रदर्शनों को एक मंच पर लाने के लिए ‘सत्याग्रह’ नाम से डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की है। राहुल गांधी ने कहा कि देश में सत्य को दबाने की कोशिश हो रही है और इसे रोकना उनकी जिम्मेदारी है।

उन्होंने लोगों से इस डिजिटल मंच पर सरकार के खिलाफ अपने विरोध और संघर्ष को दर्ज कराने की अपील की, ताकि जहां कहीं भी लोगों की आवाज दबाई जा रही हो, वहां मदद पहुंचाई जा सके।वहीं Jantar Mantar पर सबकी नजर हैं।

यह भी पढ़े-

Swami Prasad Maurya News: राहुल गांधी से मिले मौर्य, INDIA गठबंधन में शामिल हुई अपनी जनता पार्टी

SUJIT SHARMA

SUJIT SHARMA

About Author

सुजीत शर्मा मास कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में गोल्ड मेडलिस्ट पोस्टग्रेजुएट और UGC-NET योग्य पत्रकार हैं। वे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय राजनीति, समाचार लेखन, रिपोर्टिंग और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं। जटिल मुद्दों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना उनकी प्रमुख विशेषता है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर