Advertisement Carousel
Crime National

वसंतकुंज आश्रम: चिन्मयानंद पर 15 से अधिक छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस की दबिश जारी

Vasant Kunj Ashram: Chinmayanand accused of molesting over 15 female students, police raid continues

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में स्थित एक प्रसिद्ध आश्रम के संचालक चिन्मयानंद (पूर्व नाम – स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती) पर गंभीर आरोप लगे हैं। 15 से ज्यादा छात्राओं ने उनके खिलाफ छेड़छाड़ और शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की है। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी एक महंगी वोल्वो कार पर नकली एंबेसी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा था। फिलहाल, पुलिस ने कार जब्त कर ली है और उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी की अंतिम लोकेशन आगरा में देखी गई है।

छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

जानकारी के अनुसार, दक्षिण भारत के एक प्रमुख मठ का आश्रम दिल्ली के वसंतकुंज इलाके में संचालित होता है। यहां प्रबंधन (मैनेजमेंट) की पढ़ाई कराई जाती है और दो बैचों में करीब 35 से अधिक छात्राएँ पढ़ रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि आश्रम में कार्यरत कुछ वार्डन आरोपी संचालक से मिलवाती थीं। इसके बाद उनके साथ अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ की घटनाएँ हुईं। पुलिस ने सभी पीड़ित छात्राओं के अदालत में बयान (CrPC धारा 183 के तहत) भी दर्ज कर लिए हैं।

फर्जी यूएन नंबर प्लेट से चलता था आरोपी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार चिन्मयानंद ने अपनी वोल्वो कार पर ’39 UN 1′ नंबर प्लेट लगाई थी। जब पुलिस ने इस बारे में संयुक्त राष्ट्र (UN) से जानकारी मांगी तो पता चला कि उन्हें ऐसा कोई नंबर आवंटित ही नहीं किया गया था। यानी आरोपी ने यह नंबर खुद ही गढ़ा था, जिससे उसकी गतिविधियों पर संदेह और गहरा गया।

आश्रम से निकाला गया संचालक

मामले के सामने आने के बाद दक्षिण भारत के प्रमुख शृंगेरी शारदापीठ ने भी कार्रवाई की है। पीठ ने अपने सार्वजनिक बयान में स्पष्ट कहा कि चिन्मयानंद (स्वामी चैतन्यनंद सरस्वती) के आचरण और गतिविधियाँ अवैध और अनुचित रही हैं। इसी कारण उन्हें तुरंत प्रभाव से आश्रम से निकाल दिया गया और उनके साथ सभी संबंध समाप्त कर दिए गए।

शृंगेरी पीठ का आधिकारिक बयान

दक्षिणाम्नाय श्रीशारदापीठ, शृंगेरी ने यह भी स्पष्ट किया है कि दिल्ली स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट-रिसर्च (Vasant Kunj), जो AICTE मान्यता प्राप्त संस्थान है, का संचालन पीठ की गवर्निंग काउंसिल करती है। इसकी अध्यक्षता प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. कृष्णा वेंकटेश कर रहे हैं। पीठ ने आश्वासन दिया कि छात्रों के हितों की पूरी सुरक्षा की जाएगी और उनकी पढ़ाई या कार्यक्रमों पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

पुलिस की कार्रवाई और अगला कदम

दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि छात्राओं की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही है।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Gopal Kanda Geetika Sharma
Crime

हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में मुख्य आरोपी गोपाल कांडा बरी

द लोकतंत्र : हाई प्रोफाइल गीतिका सुसाइड केस में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मुख्य आरोपी गोपाल कांडा
Sanjay Singh AAP
National

राज्यसभा सांसद संजय सिंह क्यों हुए निलंबित, क्या है निलंबन के नियम

द लोकतंत्र : आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सोमवार को उच्च सदन (राज्यसभा) में हंगामा और