Politics

रिटायर्ड आईएएस रामेन्द्र त्रिपाठी को सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह, राष्ट्रीय सचिव नामित

Ramendra Tripathi IAS

द लोकतंत्र : समाजवादी पार्टी ने रिटायर्ड आईएएस रामेन्द्र त्रिपाठी को राष्ट्रीय सचिव नामित किया है। कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों एवं लखनऊ के जिलाधिकारी रह चुके सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रामेन्द्र त्रिपाठी को सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दी गई है। रामेंद्र त्रिपाठी लखनऊ के डीएम रह चुके हैं। झाँसी के मंडलायुक्त व सचिव गृह जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रहने के बाद वह रिटायर हुए। उन्हें नेताजी मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता रहा है।

आईएएस रामेंद्र त्रिपाठी ने 2009 में समाजवादी पार्टी में सक्रिय सदस्यता ली थी

सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर यह सूची जारी की गई है। बता दें, आईएएस रामेन्द्र त्रिपाठी भारतीय प्रशासनिक सेवा से रिटायर होने के बाद वर्ष 2009 में समाजवादी पार्टी में सक्रिय सदस्यता ली थी। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्हें देवरिया से सपा का प्रत्याशी भी बनाया गया था लेकिन बाद में टिकट कट गया था।

विद्यार्थी जीवन से ही उनका झुकाव समाजवादी विचारधारा की तरफ़ था। डॉ ० राम मनोहर लोहिया और किशन पटनायक ने उन्हें उस दौर में समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय संयोजक की ज़िम्मेदारी दी थी। पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो रिटायर आईएएस रामेन्द्र त्रिपाठी हिन्दी साहित्य के सिरमौर आचार्य रामचंद्र शुक्ल के नाती है। इनके पिता स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रख्यात अधिवक्ता थे।

यह भी पढ़ें : देवरिया में ‘क्षत्रिय समागम एवं प्रतिभा सम्मान’ का हुआ आयोजन, कुंवर हरिवंश बोले क्षत्रियों का इतिहास गौरवशाली

द लोकतंत्र से बातचीत करते हुए रिटायर्ड आईएएस रामेन्द्र त्रिपाठी ने बताया कि शुरू से ही उनका झुकाव समाजवादी विचारधारा की ओर था। पारिवारिक पृष्ठभूमि ऐसी रही कि बचपन से ही वह जनसरोकारों से गहरे जुड़े रहे। उन्होंने कहा कि राजनीति जनसेवा का एक बेहतर मंच है। सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जगह दिये जाने पर उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का आभार व्यक्त किया।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर