Advertisement Carousel
Punjab

Ludhiana के छावनी मोहल्ला में देर रात हंगामा, कार के शीशे तोड़े; बंदूक लेकर युवक का CCTV आया सामने

Commotion late at night in Ludhiana's Chhawani Mohalla; car windows smashed; CCTV footage of a youth carrying a gun has surfaced.

द लोकतंत्र/ लुधियाना/ टिंकू भाटिया : Ludhiana के छावनी मोहल्ला इलाके में देर रात करीब 1 बजे कार में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय स्तर पर घटना के दौरान गोली चलने का भी दावा किया जा रहा है, हालांकि पुलिस को मौके से गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

घटनास्थल पर एक ग्रैंड i10 निओस कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिली। बताया जा रहा है कि गली में खड़ी कार पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया, जिससे उसके आगे और पीछे के शीशे पूरी तरह टूट गए। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल देखने को मिला।

CCTV में बंदूक लेकर जाता दिखा युवक, कार के शीशे किए चकनाचूर

घटना से जुड़ा एक CCTV फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में एक युवक हाथ में बंदूक जैसी वस्तु लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि एक अन्य युवक वहां से भागता नजर आ रहा है। हालांकि CCTV फुटेज और घटना में हथियार के इस्तेमाल को लेकर पुलिस की जांच अभी जारी है।

पुलिस के मुताबिक, घटनास्थल पर कार का मालिक मौजूद नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त ग्रैंड i10 निओस को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कार किसकी है और उस पर हमला किस वजह से किया गया। घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। इससे आरोपियों की पहचान और घटनाक्रम की पूरी जानकारी जुटाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

112 पर मिली थी फायरिंग की सूचना, पुलिस ने शुरू की जांच

थाना डिवीजन नंबर 1 के SHO अश्वनी ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर छावनी मोहल्ला में गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हालांकि मौके की जांच के दौरान पुलिस को गोली का कोई खोल बरामद नहीं हुआ। SHO के अनुसार, घटनास्थल पर एक कार के शीशे टूटे हुए मिले हैं और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस आसपास रहने वाले लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ अन्य CCTV फुटेज भी खंगाल रही है।

फिलहाल पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि नहीं की है। ऐसे में घटना में वास्तव में फायरिंग हुई थी या नहीं, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें – कम सैलरी में खरीदनी है नई कार? ये Budget Cars कम EMI में बनाएंगी काम आसान

Sunil Pandey

Sunil Pandey

About Author

सुनील पांडेय लुधियाना से जुड़े सक्रिय पत्रकार हैं, जिनकी स्थानीय खबरों और जमीनी घटनाक्रम पर मजबूत पकड़ है। विश्वसनीय सूत्रों के नेटवर्क और सटीक सूचना जुटाने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले सुनील पांडेय खबर की तह तक पहुंचकर तथ्यों को सामने लाने में माहिर हैं। उनकी पत्रकारिता की खासियत तेज सूचना, मजबूत सोर्स और तथ्यपरक रिपोर्टिंग है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Ludhiana factory accident: Female employee died due to chunni stuck in the machine, family members staged a protest outside the factory
Punjab

Ludhiana फैक्ट्री हादसा: मशीन में फंसी चुन्नी से महिला कर्मचारी की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर दिया धरना

द लोकतंत्र/ पंजाब / सुनील पांडेय : पंजाब के Ludhiana में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने सभी को
In Ludhiana, there was a Shiva-filled atmosphere with the bhajans of Sandhya, Kailash Kher and Asmita in 'Ek Sham Lord Shiva Ke Naam'.
Punjab

लुधियाना में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या, Kailash Kher और अस्मिता के भजनों से शिवमय हुआ माहौल

द लोकतंत्र/ लुधियाना/ सुनील पांडेय : लुधियाना में शुक्रवार को आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या श्रद्धा,