Advertisement Carousel
Punjab

Amritsar में बॉर्डर से महज 1 KM दूर घर पर ग्रेनेड हमला, 2 धमाकों से दहला जट्टा गांव; 3 घायल

Grenade attack on a house in Amritsar just 1 km from the border; Jatta village rocked by two blasts; 3 injured.

द लोकतंत्र/ अमृतसर/ टिंकू भाटिया : पंजाब के Amritsar जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा से महज एक किलोमीटर दूर स्थित रमदास के जट्टा गांव में एक घर पर ग्रेनेड हमले की घटना से दहशत फैल गई। गुरुवार रात बाइक सवार दो अज्ञात युवकों ने कथित तौर पर घर को निशाना बनाकर ग्रेनेड फेंके। धमाके में छर्रे लगने से परिवार के तीन लोग घायल हो गए। धमाका इतना जोरदार था कि इसकी आवाज करीब 500 मीटर दूर तक सुनाई दी।

विस्फोट से घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए और उसके टायर भी फट गए। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हुईं। बताया गया कि पुलिस से पहले सेना के जवान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल से मिले ग्रेनेड के हिस्सों को पुलिस को सौंपा। अकाली नेता जोध सिंह समरा ने घटना को लेकर कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले पुलिस थानों को निशाना बनाए जाने की घटनाएं सामने आती थीं, लेकिन अब आम लोगों के घरों पर हमले की बात सामने आ रही है।

बाइक से आए दो युवकों ने फेंके ग्रेनेड, धमाके के बाद मची भगदड़

घटना के बारे में घायल के भाई दलजीत सिंह ने बताया कि वह पास के एक घर से रोटी देकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान उसने अपने घर के बाहर बाइक सवार दो युवकों को देखा। आरोप है कि दोनों युवकों ने घर की ओर कुछ फेंका और इसके बाद लगातार दो धमाके हुए।

दलजीत सिंह के मुताबिक, धमाके से घबराकर वह पीछे हट गया। जब उसने मुड़कर देखा तो दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक से मौके से फरार हो रहे थे। घटना के बाद सेना की गाड़ी मौके पर पहुंची और जवानों ने परिवार की मदद की। धमाके की तीव्रता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि घर में खड़ी गाड़ी के शीशे टूट गए और टायर फट गए। छर्रे लगने से परिवार के तीन लोग घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। दलजीत सिंह ने यह भी दावा किया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। हालांकि पुलिस अभी इस दावे समेत हर संभावित एंगल की जांच कर रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV और FSL रिपोर्ट से खुलेगा हमले का राज

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि बाइक सवार दोनों हमलावरों की पहचान हो सके और उनके आने-जाने का रास्ता पता लगाया जा सके। एसपी देहाती रमनदीप सिंह के मुताबिक, पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता दलजीत सिंह के खिलाफ पहले से तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस इस पहलू को भी जांच में शामिल कर रही है कि घटना का संबंध किसी पुराने विवाद या रंजिश से तो नहीं है।

वहीं, घटनास्थल से मिले विस्फोटक सामग्री के अवशेषों की जांच के लिए FSL रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट सामने आने के बाद धमाके में इस्तेमाल सामग्री और हमले की प्रकृति को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। फिलहाल बाइक सवार हमलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। सीमा से सटे गांव में हुए इस हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस CCTV फुटेज, फोरेंसिक जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर मामले की तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें – पीएम Narendra Modi पहुंचे BJP मुख्यालय, नई टीम संग संगठन पर मंथन; नितिन नवीन ने किया स्वागत

Sunil Pandey

Sunil Pandey

About Author

सुनील पांडेय लुधियाना से जुड़े सक्रिय पत्रकार हैं, जिनकी स्थानीय खबरों और जमीनी घटनाक्रम पर मजबूत पकड़ है। विश्वसनीय सूत्रों के नेटवर्क और सटीक सूचना जुटाने की क्षमता के लिए पहचाने जाने वाले सुनील पांडेय खबर की तह तक पहुंचकर तथ्यों को सामने लाने में माहिर हैं। उनकी पत्रकारिता की खासियत तेज सूचना, मजबूत सोर्स और तथ्यपरक रिपोर्टिंग है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Ludhiana factory accident: Female employee died due to chunni stuck in the machine, family members staged a protest outside the factory
Punjab

Ludhiana फैक्ट्री हादसा: मशीन में फंसी चुन्नी से महिला कर्मचारी की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर दिया धरना

द लोकतंत्र/ पंजाब / सुनील पांडेय : पंजाब के Ludhiana में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने सभी को
In Ludhiana, there was a Shiva-filled atmosphere with the bhajans of Sandhya, Kailash Kher and Asmita in 'Ek Sham Lord Shiva Ke Naam'.
Punjab

लुधियाना में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या, Kailash Kher और अस्मिता के भजनों से शिवमय हुआ माहौल

द लोकतंत्र/ लुधियाना/ सुनील पांडेय : लुधियाना में शुक्रवार को आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या श्रद्धा,