Advertisement Carousel
Punjab

Ludhiana में ट्रांसफॉर्मर गिरने से बड़ा हादसा, 2 कर्मचारी घायल; एक की दोनों टांगें कुचलीं

Major accident in Ludhiana as transformer falls; 2 workers injured, one suffers crushed legs.

द लोकतंत्र/ लुधियाना / टिंकू भाटिया : Ludhiana के हैबोवाल स्थित लक्ष्मी नगर इलाके में मंगलवार शाम बिजली ट्रांसफॉर्मर लगाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 300 केवीए का नया ट्रांसफॉर्मर पोल पर चढ़ाते समय अचानक नीचे गिर गया, जिसकी चपेट में आने से दो कर्मचारी घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई।

जानकारी के मुताबिक, PSPCL के अग्र नगर डिवीजन के यूनिट-2 की ओर से इलाके में बिजली सप्लाई को मजबूत करने के लिए पुराने ट्रांसफॉर्मर को हटाकर नया 300 KVA ट्रांसफॉर्मर लगाया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन की मदद से ट्रांसफॉर्मर को पोल पर चढ़ाया जा रहा था। पोल पर रखने के कुछ ही क्षण बाद ट्रांसफॉर्मर अचानक नीचे आ गिरा। हादसे में एक कर्मचारी के दांत टूट गए, जबकि दूसरे कर्मचारी की दोनों टांगें ट्रांसफॉर्मर के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल कर्मचारी को इलाज के लिए DMC अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं PSPCL के नियमित CHB कर्मचारी गुरमीत सिंह को मामूली चोटें आईं और उपचार के बाद उन्हें राहत मिल गई।

क्रेन से पोल पर चढ़ाते समय गिरा ट्रांसफॉर्मर, दो कर्मचारी आए चपेट में

बताया गया है कि करीब तीन लाख रुपये कीमत का ट्रांसफॉर्मर बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगाया जा रहा था। सोमवार से इलाके में काम चल रहा था और पहले बिजली के पोल लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। काम के दौरान सोमवार को पोल लगाने के लिए खुदाई करते समय नगर निगम की करीब आठ इंच मोटी पानी की पाइपलाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। पाइपलाइन टूटने के बाद सड़क पर पानी फैल गया। जानकारी के अनुसार, नगर निगम के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद काम रुकवा दिया गया और क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की उसी रात मरम्मत कराई गई।

मंगलवार शाम कर्मचारी दोबारा ट्रांसफॉर्मर लगाने के काम में जुटे थे। क्रेन की सहायता से भारी ट्रांसफॉर्मर को पोल पर चढ़ाया जा रहा था, तभी वह अचानक नीचे गिर गया। नीचे काम कर रहे कर्मचारी इसकी चपेट में आ गए। हादसे के दौरान कर्मचारियों के सेफ्टी किट के बिना काम करने की बात भी सामने आई है। हालांकि, सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं और हादसे की वास्तविक वजह क्या रही, इसकी आधिकारिक जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

हादसे के बाद PSPCL अधिकारी मौके पर पहुंचे, ठेकेदार पर कार्रवाई की तैयारी

हादसे की जानकारी मिलते ही अग्र नगर डिवीजन के अतिरिक्त एसई, यूनिट-2 के एसडीओ समेत PSPCL के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना ट्रांसफॉर्मर ऑगमेंटेशन के दौरान हुई। फिलहाल हादसे की वजह की जांच की जा रही है। घटना के बाद बिजली आपूर्ति भी प्रभावित हुई। विभाग की ओर से संबंधित कंपनी के ठेकेदार के खिलाफ कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

हादसे ने बिजली के भारी उपकरणों के साथ काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जांच में यह देखा जाएगा कि ट्रांसफॉर्मर गिरने की तकनीकी वजह क्या थी, सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया था या नहीं और इस मामले में किसकी जिम्मेदारी तय होती है।

यह भी पढ़ें – पत्रकार कौन है इसकी पहचान ‘मीडिया माध्यम’ से नहीं, समाज के प्रति उसकी ‘नैतिक प्रतिबद्धता’ से तय होनी चाहिए

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Ludhiana factory accident: Female employee died due to chunni stuck in the machine, family members staged a protest outside the factory
Punjab

Ludhiana फैक्ट्री हादसा: मशीन में फंसी चुन्नी से महिला कर्मचारी की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर दिया धरना

द लोकतंत्र/ पंजाब / सुनील पांडेय : पंजाब के Ludhiana में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने सभी को
In Ludhiana, there was a Shiva-filled atmosphere with the bhajans of Sandhya, Kailash Kher and Asmita in 'Ek Sham Lord Shiva Ke Naam'.
Punjab

लुधियाना में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या, Kailash Kher और अस्मिता के भजनों से शिवमय हुआ माहौल

द लोकतंत्र/ लुधियाना/ सुनील पांडेय : लुधियाना में शुक्रवार को आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या श्रद्धा,