Sports

साल नहीं, दौर नहीं, दशक है जिनका… किंग कोहली से दूर नहीं सचिन के 100 शतकों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

Virat Kohli

द लोकतंत्र: क्रिकेट में किंग कोहली एक नए कीर्तिमान की ओर बढ़ रहे हैं। विराट कोहली से अब दूर नहीं है सचिन के 100 शतकों का ऐतिहासिक रिकॉर्ड। सामने पाकिस्तान, विराट फिर चले सीना तान। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले में जिस तरह गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर शतक जड़ा उससे उनके फैंस और क्रिकेट लवर्स को कोहली से उम्मीदें बढ़ गई हैं। कोहली के वनडे अंतरराष्ट्रीय करियर का यह 47 वां शतक रहा वनडे में शतक के मामले में वो सचिन तेंदुलकर से महज 2 शतक दूर है।

किंग कोहली ने नाबाद 122 रन बनाए

क्रिकेट के दीवानों का सबसे प्रिय मुकाबला भारत बनाम पाकिस्तान का मैच जब एक दिन आगे रिजर्व डे की तरफ बढ़ा तो सभी के चेहरे निराश दिखी। लेकिन, दर्शकों की इस निराशा को किंग कोहली ने अपनी धमाकेदार पारी से दूर कर दिया और सारी शिकायतें खत्म कर दी। कोहली ने 94 गेंदों पर नाबाद 122 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

Virat Kohli One Day International
Virat Kohli One Day International

अपनी शतकीय पारी के दौरान उन्होंने कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए। अपनी पारी के दौरान कोहली वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 13 हजार रन ( महज 267 इनिंग में ) पूरा करने वाले बल्लेबाज बन गए। कोहली ने इस मामले में सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिन्होंने 321 पारियों में ये उपलब्धि हासिल की थी।

वैसे यहां एक संयोग भी देखने को मिला कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने 13 हजार रन पाकिस्तान के खिलाफ ही पूरे किए थे। कोहली, सचिन के अतिरिक्त रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा, और सनथ जयसूर्या ने भी ये कीर्तिमान रचे थे।

विराट कोहली – 267 पारी, कोलंबो 2023
सचिन तेंदुलकर – 321 पारी, रावलपिंडी 2004
रिकी पोंटिंग – 341 पारी , ओवल 2010
कुमार संगकारा – 363 पारी, हम्बनटोटा 2014
सनथ जयसूर्या – 416 पारी, दांबुला 2009

VIRAT KOHLI IN ODI’s

  • Fastest to 8000 runs
  • Fastest to 9000 runs
  • Fastest to 10000 runs
  • Fastest to 11000 runs
  • Fastest to 12000 runs
  • Fastest to 13000 runs

कोहली पाकिस्तान के खिलाफ 233 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी का हिस्सा बने जोकि 1996 में शारजाह के मैदान पर नवजोत सिंह सिद्धू और सचिन तेंदुलकर के बीच आई थी। कोहली की 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ आई 183 की पारी अभी तक एशिया कप का सबसे हाईएस्ट स्कोर है।

शतकों की बात करें तो अभी तक सचिन तेंदुलकर के नाम पे दर्ज है सबसे अधिक 100 शतक जिनके बाद जितनी दूर जायेंगे नजरें कोहली को ही पाएंगी। कोहली के वनडे में 47, टेस्ट क्रिकेट में 29 और टी20 इंटरनेशनल में एक शतक है यानि की कुल 77 शतक।

कोहली के सभी वनडे शतक

  1. 107 श्रीलंका, कोलकाता 24 दिसंबर 2009
  2. 102* बांग्लादेश, ढाका 11 जनवरी 2010
  3. 118 ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम 20 अक्टूबर 2010
  4. 105 न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 28 नवंबर 2010
  5. 100* बांग्लादेश, ढाका 19 फरवरी 2011
  6. 107 इंग्लैंड, कार्डिफ 16 सितंबर 2011
  7. 112* इंग्लैंड, दिल्ली 17 अक्टूबर 2011
  8. 117 वेस्टइंडीज, विशाखापत्तनम 02 दिसंबर 2011
  9. 133* श्रीलंका, होबार्ट 28 फरवरी 2012
  10. 108 श्रीलंका, ढाका 13 मार्च 2012
  11. 183 पाकिस्तान, ढाका 18 मार्च 2012
  12. 106 श्रीलंका, हंबनटोटा 21 जुलाई 2012
  13. 128* श्रीलंका, कोलंबो 31 जुलाई 2012
  14. 102 वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 05 जुलाई 2013
  15. 115 जिम्बाब्वे, हरारे 24 जुलाई 2013
  16. 100* ऑस्ट्रेलिया, जयपुर 16 अक्टूबर 2013
  17. 115* ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 30 अक्टूबर 2013
  18. 123 न्यूजीलैंड, नेपियर 19 जनवरी 2014
  19. 136 बांग्लादेश, फतुल्लाह 26 फरवरी 2014
  20. 127 वेस्टइंडीज, धर्मशाला 17 अक्टूबर 2014
  21. 139* श्रीलंका, रांची 16 नवंबर 2014
  22. 107 पाकिस्तान, एडिलेड 15 फरवरी 2015
  23. 138 साउथ अफ्रीका, चेन्नई 22 अक्टूबर 2015
  24. 117 ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 17 जनवरी 2016
  25. 106 ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा 20 जनवरी 2016
  26. 154* न्यूजीलैंड, मोहाली 23 अक्टूबर 2016
  27. 122 इंग्लैंड, पुणे 15 जनवरी 2017
  28. 111* वेस्टइंडीज, किंग्स्टन 06 जुलाई 2017
  29. 131 श्रीलंका, कोलंबो 31 अगस्त 2017
  30. 110* श्रीलंका, कोलंबो 03 सितंबर 2017
  31. 121 न्यूजीलैंड, मुंबई 22 अक्टूबर 2017
  32. 113 न्यूजीलैंड, कानपुर 29 अक्टूबर 2017
  33. 112 साउथ अफ्रीका, डरबन 01 फरवरी 2018
  34. 160* साउथ अफ्रीका, केप टाउन 07 फरवरी 2018
  35. 129* साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 16 फरवरी 2018
  36. 140 वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 21 अक्टूबर 2018
  37. 157* वेस्टइंडीज, विशाखापत्तनम 24 अक्टूबर 2018
  38. 107 वेस्टइंडीज, पुणे 27 अक्टूबर 2018
  39. 104 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 15 जनवरी 2019
  40. 116 ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 05 मार्च 2019
  41. 123 ऑस्ट्रेलिया, रांची 08 मार्च 2019
  42. 120 वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 11 अगस्त 2019
  43. 114* वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 14 अगस्त 2019
  44. 113 बांग्लादेश, चटगांव 10 दिसंबर 2022
  45. 113 श्रीलंका, गुवाहाटी 10 जनवरी 2023
  46. 166* श्रीलंका, तिरुवनन्तपुरम 15 जनवरी 2023
  47. 122* पाकिस्तान, कोलंबो 11 जनवरी 2023

विराट कोहली के टेस्ट शतक

  1. 116 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 24 जनवरी 2012
  2. 103 न्यूजीलैंड, बेंगलुरु 31 अगस्त 2012
  3. 103 इंग्लैंड, नागपुर 13 दिसंबर 2012
  4. 107 ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 22 फरवरी 2013
  5. 119 साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग 18 दिसंबर 2013
  6. 105* न्यूजीलैंड, वेलिंगटन 14 फरवरी 2014
  7. 115 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 9-13 दिसंबर 2014 (पहली पारी)
  8. 141 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 9-13 दिसंबर 2014 (दूसरी पारी)
  9. 169 ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 26 दिसंबर 2014
  10. 147 ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 06 जनवरी 2015
  11. 103 श्रीलंका, गॉल 12 अगस्त 2015
  12. 200 वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड 21 जुलाई 2016
  13. 211 न्यूजीलैंड, इंदौर 08 अक्टूबर 2016
  14. 167 इंग्लैंड, विशाखापत्तनम 17 नवंबर 2016
  15. 235 इंग्लैंड, मुंबई 08 दिसंबर 2016
  16. 204 बांग्लादेश, हैदराबाद 09 फरवरी 2017
  17. 103* श्रीलंका, गॉल 26 जुलाई 2017
  18. 104* श्रीलंका,कोलकाता 16 नवंबर 2017
  19. 213 श्रीलंका, नागपुर 24 नवंबर 2017
  20. 243 श्रीलंका, दिल्ली 02 दिसंबर 2017
  21. 153 साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 13 जनवरी 2018
  22. 149 इंग्लैंड, बर्मिंघम 01 अगस्त 2018
  23. 103 इंग्लैंड, नॉटिंघम 18 अगस्त 2018
  24. 139 वेस्टइंडीज, राजकोट 04 अक्टूबर 2018
  25. 123 ऑस्ट्रेलिया, पर्थ 14 दिसंबर 2018
  26. 254* साउथ अफ्रीका, पुणे 10 अक्टूबर 2019
  27. 136 बांग्लादेश, कोलकाता 22 नवंबर 2019
  28. 186 ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद 12 मार्च 2023
  29. 121 वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 21 जुलाई 2023

विराट कोहली के टी-20 में शतक

122* अफगानिस्तान, दुबई 8 सितंबर 2022

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक
सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक
विराट कोहली- 504 मैच, 77 शतक
रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक

विराट कोहली के कुल इंटरनेशनल शतक- 77
वनडे में शतक- 47
टेस्ट में शतक- 29
टी-20 में शतक- 01

यह भी पढ़ें : भारत ने पाकिस्तान को 228 रनों से दी मात, टीम इंडिया की शानदार जीत

वनडे में तो कोहली सचिन के रिकार्ड तोड़ने के बेहद करीब है ही साथ ही इंटरनेशनल क्रिकेट में भी वो दिन बहुत दूर नहीं जब मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 शतक का रिकार्ड भी टूट जायेगा और किंग कोहली के बल्ले से शतकों की झड़ी लग जायेगी।

Avatar

Sneha Srivastava

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

WI INDIA 2nd ODI
Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, मैच हारे

द लोकतंत्र / स्पोर्ट्स डेस्क : ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गये दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट
ICC World Cup 2023
Sports

पेटीएम और बुक माय शो पर ऑनलाइन बिकेंगे वर्ल्ड कप 2023 के टिकट

द लोकतंत्र / स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ड कप 2023 (World Cup 2023) के टिकटों की बिक्री पेटीएम और बुक माय