Sports

World Cup 2023 : विराट कोहली स्पेशल बनेगा भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबला

virat_kohli_birthday

द लोकतंत्र: 5 नवंबर को World Cup 2023 के अंतर्गत भारतीय टीम कोलकाता के ईडन गार्डेंस में दक्षिण अफ्रीका भिड़ेगी। बता दें, 5 नवंबर को दिग्गज भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली का जन्मदिन भी है। यही कारण है कि CAB इस मुकाबले को विराट कोहली स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

बंगाल क्रिकेट संघ का तोहफा

CAB के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली ने बताया कि हमारी तरफ से दिग्गज क्रिकेटर कोहली के जन्मदिन पर दर्शकों को मुफ्त में उनके नाम के मास्क बाटने की योजना है। मास्क बाटने से पहले केक काटने और किंग कोहली को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा। साथ ही में लेजर शो और फायरवर्क्स का भी आयोजन किया जाना है।

70,000 दर्शकों के बीच मनाया जाएगा कोहली का बर्थडे

बता दें कि भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका का यह मुकाबला ईडन गार्डेंस में आयोजित होगा जिसकी क्षमता 70,000 दर्शकों की है। खबरों की मानें तो ये टिकेट पहले ही सोल्ड आउट हो चुके है यानि ग्राउंड खचाखच भरा होगा। CAB ने ऐसा ही आयोजन मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के 199वें टेस्ट पर भी किया था ।

यह भी पढ़ें: Apple ने विपक्षी नेताओं को अलर्ट भेजा, कहा आपके iPhone को रिमोटली एक्सेस करने की हो रही कोशिश

World Cup 2023 में आग उगल रहा ‘रन मशीन’ कोहली का बल्ला

विश्व कप 2023 की बात करें तो किंग कोहली का बल्ला जमकर गरज रहा है। उन्होंने अबतक खेले गए मुकाबलों में कुल 354 (85, 55, 16, 103, 95) रन बनाए। इस दौरान उनकी एवरेज 118 की रही है। इस वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में वें चौथे नंबर पर है। उनके बाद रचिन रविंद्र पांचवें और पाकिस्तान के मोहमद रिजवान छठे पर। दूसरे और तीसरे पर क्रमश: डेविड वार्नर तथा एडेन मार्कराम है। नंबर वन की बात करें तो 71.83 की एवरेज से 431 रन बनाने वाले क्विंटन डिकॉक हैं।

किंग कोहली और शतक

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के स्तर पर जिस तरह विराट कोहली ने शतक जड़े है ये कहना बिल्कुल अतिशयोक्ति नहीं होगी की वो और शतक दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू बन चुके है।

कोहली के वनडे शतक

  1. 107 श्रीलंका, कोलकाता 24 दिसंबर 2009
  2. 102* बांग्लादेश, ढाका 11 जनवरी 2010
  3. 118 ऑस्ट्रेलिया, विशाखापत्तनम 20 अक्टूबर 2010
  4. 105 न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 28 नवंबर 2010
  5. 100* बांग्लादेश, ढाका 19 फरवरी 2011
  6. 107 इंग्लैंड, कार्डिफ 16 सितंबर 2011
  7. 112* इंग्लैंड, दिल्ली 17 अक्टूबर 2011
  8. 117 वेस्टइंडीज, विशाखापत्तनम 02 दिसंबर 2011
  9. 133* श्रीलंका, होबार्ट 28 फरवरी 2012
  10. 108 श्रीलंका, ढाका 13 मार्च 2012
  11. 183 पाकिस्तान, ढाका 18 मार्च 2012
  12. 106 श्रीलंका, हंबनटोटा 21 जुलाई 2012
  13. 128* श्रीलंका, कोलंबो 31 जुलाई 2012
  14. 102 वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 05 जुलाई 2013
  15. 115 जिम्बाब्वे, हरारे 24 जुलाई 2013
  16. 100* ऑस्ट्रेलिया, जयपुर 16 अक्टूबर 2013
  17. 115* ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 30 अक्टूबर 2013
  18. 123 न्यूजीलैंड, नेपियर 19 जनवरी 2014
  19. 136 बांग्लादेश, फतुल्लाह 26 फरवरी 2014
  20. 127 वेस्टइंडीज, धर्मशाला 17 अक्टूबर 2014
  21. 139* श्रीलंका, रांची 16 नवंबर 2014
  22. 107 पाकिस्तान, एडिलेड 15 फरवरी 2015
  23. 138 साउथ अफ्रीका, चेन्नई 22 अक्टूबर 2015
  24. 117 ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 17 जनवरी 2016
  25. 106 ऑस्ट्रेलिया, कैनबरा 20 जनवरी 2016
  26. 154* न्यूजीलैंड, मोहाली 23 अक्टूबर 2016
  27. 122 इंग्लैंड, पुणे 15 जनवरी 2017
  28. 111* वेस्टइंडीज, किंग्स्टन 06 जुलाई 2017
  29. 131 श्रीलंका, कोलंबो 31 अगस्त 2017
  30. 110* श्रीलंका, कोलंबो 03 सितंबर 2017
  31. 121 न्यूजीलैंड, मुंबई 22 अक्टूबर 2017
  32. 113 न्यूजीलैंड, कानपुर 29 अक्टूबर 2017
  33. 112 साउथ अफ्रीका, डरबन 01 फरवरी 2018
  34. 160* साउथ अफ्रीका, केप टाउन 07 फरवरी 2018
  35. 129* साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 16 फरवरी 2018
  36. 140 वेस्टइंडीज, गुवाहाटी 21 अक्टूबर 2018
  37. 157* वेस्टइंडीज, विशाखापत्तनम 24 अक्टूबर 2018
  38. 107 वेस्टइंडीज, पुणे 27 अक्टूबर 2018
  39. 104 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 15 जनवरी 2019
  40. 116 ऑस्ट्रेलिया, नागपुर 05 मार्च 2019
  41. 123 ऑस्ट्रेलिया, रांची 08 मार्च 2019
  42. 120 वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 11 अगस्त 2019
  43. 114* वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 14 अगस्त 2019
  44. 113 बांग्लादेश, चटगांव 10 दिसंबर 2022
  45. 113 श्रीलंका, गुवाहाटी 10 जनवरी 2023
  46. 166* श्रीलंका, तिरुवनन्तपुरम 15 जनवरी 2023
  47. 122* पाकिस्तान, कोलंबो 11 जनवरी 2023
  48. 103* बांग्लादेश, पुणे 19 अक्टूबर 2023

विराट कोहली के टेस्ट शतक:

  1. 116 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 24 जनवरी 2012
  2. 103 न्यूजीलैंड, बेंगलुरु 31 अगस्त 2012
  3. 103 इंग्लैंड, नागपुर 13 दिसंबर 2012
  4. 107 ऑस्ट्रेलिया, चेन्नई 22 फरवरी 2013
  5. 119 साउथ अफ्रीका, जोहानिसबर्ग 18 दिसंबर 2013
  6. 105* न्यूजीलैंड, वेलिंगटन 14 फरवरी 2014
  7. 115 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 9-13 दिसंबर 2014 (पहली पारी)
  8. 141 ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड 9-13 दिसंबर 2014 (दूसरी पारी)
  9. 169 ऑस्ट्रेलिया, मेलबर्न 26 दिसंबर 2014
  10. 147 ऑस्ट्रेलिया, सिडनी 06 जनवरी 2015
  11. 103 श्रीलंका, गॉल 12 अगस्त 2015
  12. 200 वेस्टइंडीज, नॉर्थ साउंड 21 जुलाई 2016
  13. 211 न्यूजीलैंड, इंदौर 08 अक्टूबर 2016
  14. 167 इंग्लैंड, विशाखापत्तनम 17 नवंबर 2016
  15. 235 इंग्लैंड, मुंबई 08 दिसंबर 2016
  16. 204 बांग्लादेश, हैदराबाद 09 फरवरी 2017
  17. 103* श्रीलंका, गॉल 26 जुलाई 2017
  18. 104* श्रीलंका,कोलकाता 16 नवंबर 2017
  19. 213 श्रीलंका, नागपुर 24 नवंबर 2017
  20. 243 श्रीलंका, दिल्ली 02 दिसंबर 2017
  21. 153 साउथ अफ्रीका, सेंचुरियन 13 जनवरी 2018
  22. 149 इंग्लैंड, बर्मिंघम 01 अगस्त 2018
  23. 103 इंग्लैंड, नॉटिंघम 18 अगस्त 2018
  24. 139 वेस्टइंडीज, राजकोट 04 अक्टूबर 2018
  25. 123 ऑस्ट्रेलिया, पर्थ 14 दिसंबर 2018
  26. 254* साउथ अफ्रीका, पुणे 10 अक्टूबर 2019
  27. 136 बांग्लादेश, कोलकाता 22 नवंबर 2019
  28. 186 ऑस्ट्रेलिया, अहमदाबाद 12 मार्च 2023
  29. 121 वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन 21 जुलाई 2023

विराट कोहली के टी-20 में शतक

  1. 122* अफगानिस्तान, दुबई 8 सितंबर 2022

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

सचिन तेंदुलकर- 664 मैच, 100 शतक
विराट कोहली- 507 मैच, 78 शतक
रिकी पोंटिंग- 560 मैच, 71 शतक

कोहली के कुल इंटरनेशनल शतक- 78
वनडे में शतक- 48
टेस्ट में शतक- 29
टी-20 में शतक- 01

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Avatar

Sneha Srivastava

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

WI INDIA 2nd ODI
Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, मैच हारे

द लोकतंत्र / स्पोर्ट्स डेस्क : ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गये दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट
ICC World Cup 2023
Sports

पेटीएम और बुक माय शो पर ऑनलाइन बिकेंगे वर्ल्ड कप 2023 के टिकट

द लोकतंत्र / स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ड कप 2023 (World Cup 2023) के टिकटों की बिक्री पेटीएम और बुक माय