Sports

World Cup 2023 : दक्षिण अफ्रीका का श्रीलंका के खिलाफ शंखनाद, रच दिए कई इतिहास

द लोकतंत्र : World Cup 2023 का चौथा मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। टॉस जीतकर श्रीलंकाई कप्तान दशुन शनाका ने पहले गेंदबाजी चुनी। दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंकाई बॉलर्स की धज्जियाँ उड़ाते हुए 428 रन पीटकर विश्व कप का सर्वाधिक स्कोर खड़ा कर दिया। यही नहीं अफ्रीकन बल्लेबाज एडेन मार्क्रम ने तूफानी पारी खेलते हुए विश्व कप का अबतक का सबसे तेज़ शतक 106(54) भी बना डाला।

World Cup 2023 में बने कई रिकॉर्ड

अफ्रीकन बल्लेबाज यहीं नहीं थमे, उन्होंने इतिहासों की लरी सी लगा डाली। वे एक ही इनिंग में तीन शतक जड़ने वाली पहली टीम बन गई है। साथ ही विश्व कप में सबसे अधिक बार 400+ स्कोर अर्जित करने वाली टीम भी बनी। हालांकि पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं थी। टीम ने कप्तान तेंबा बावुमा के रूप में पहला विकेट गवाया। लेकिन इसके बाद क्विंटन डिकॉक और डुसेन के बीच दूसरे विकेट के लिए 204 रन की साझेदारी हुई। जिसमें डिकॉक ने 84 गेंदो में अपना शतक पूरा किया तो वहीं डुसन ने 110 गेंदो में 108 रन की पारी खेली।

मेंडिस, असलंका, और दासून ने जगाई थी उम्मीदें

पहाड़ जैसे विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने शुरुआत अच्छी नहीं की। टीम के ओपनर पाथुम निशंका 0 पर पवेलियन वापस लौट गए। कुसल परेरा भी महज 7(15) रन बनाकर चलते बने। तीसरे नंबर पर उतरे कुसल मेंडिस की ताबड़तोड़ पारी 76(42 ) ने उम्मीदें जगाई। उनके बाद चरित असलंका 79(65) और दासुन शनंका 68(62) ने टीम को संभाले रखने और जीत दिलाने की संपूर्ण कोशिश की मगर अंत में वे भी पवेलियन लौट गए। रजिथा 33 रन बनाकर अफ्रीकी पेसर गेराल्ड कोएट्जी का शिकार हुए फिर कगिसो रबाडा ने मथिशा पथिराना को बोल्ड कर मैच खत्म किया।

यह भी पढ़ें: Asian Games 2023 : एशियाड 2023 में भारत का पदकों का शतक, पीएम मोदी ने पोस्ट शेयर कर बधाई दी

गेंदबाजी में भी संपूर्ण प्रदर्शन

दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी भी सफल रही। गेराल्ड कोएट्ज़ी ने सबसे ज़्यादा 3 विकेट चटकाए. वहीं मार्को जेनस ने 10 ओवर में 9.20 की इकॉनमी से 92 रन खर्च कर 2 विकेट चटकाए। इसके अलावा रबाडा और केशव महाराज ने 2-2 विकेट लिए। वहीं एंगिडी को 1 सफलता मिली। अफ्रीकन खेमे ने उन्हें कम आंकने वालों के सामने अपनी मौजूदगी का बिगुल बजा दिया है।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Avatar

Sneha Srivastava

About Author

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

WI INDIA 2nd ODI
Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, मैच हारे

द लोकतंत्र / स्पोर्ट्स डेस्क : ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गये दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट
ICC World Cup 2023
Sports

पेटीएम और बुक माय शो पर ऑनलाइन बिकेंगे वर्ल्ड कप 2023 के टिकट

द लोकतंत्र / स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ड कप 2023 (World Cup 2023) के टिकटों की बिक्री पेटीएम और बुक माय