Advertisement Carousel
Sports

IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स 75 रन पर ढेर, RCB के गेंदबाजों ने अरुण जेटली स्टेडियम में बरपाया कहर

IPL 2026: Delhi Capitals bundled out for 75; RCB bowlers wreak havoc at the Arun Jaitley Stadium.

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : IPL 2026 के 39वें मुकाबले में Delhi Capitals की बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई। Royal Challengers Bengaluru के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम महज 16.3 ओवर में 75 रन पर ऑलआउट हो गई। यह आईपीएल 2026 सीजन का अब तक का सबसे छोटा स्कोर है। अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में बेंगलुरु के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही ऐसा दबाव बनाया कि दिल्ली की टीम संभल ही नहीं सकी। खासकर पावरप्ले में दिल्ली का प्रदर्शन बेहद शर्मनाक रहा, जहां टीम ने सिर्फ 13 रन पर 6 विकेट गंवा दिए। यह आईपीएल इतिहास का पावरप्ले में सबसे कम स्कोर भी बन गया।

पावरप्ले में टूटा दिल्ली का बल्लेबाजी क्रम

Delhi Capitals की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने सिर्फ 8 रन के स्कोर पर अपने 6 विकेट गंवा दिए थे। डेब्यू कर रहे साहिल परख बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद KL Rahul भी सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए। समीर रिजवी गोल्डन डक का शिकार बने। वहीं ट्रिस्टन स्टब्स 5 रन बनाकर चलते बने। कप्तान Axar Patel भी खाता नहीं खोल सके, जबकि नितीश राणा 9 गेंदों में केवल 1 रन बना सके। शुरुआती झटकों से दिल्ली की टीम पूरी तरह बैकफुट पर चली गई।

Josh Hazlewood ने घातक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया। उन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा अन्य गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी की और दिल्ली के बल्लेबाजों को रन बनाने का कोई मौका नहीं दिया।

अभिषेक पोरेल ने संभाली पारी, लेकिन नहीं बचा सके टीम

लगातार विकेट गिरने के बीच इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए अभिषेक पोरेल ने टीम को संभालने की कोशिश की। उन्होंने 33 गेंदों में 30 रन बनाकर दिल्ली की ओर से सबसे बड़ी पारी खेली। डेविड मिलर ने भी 18 गेंदों में 19 रन बनाकर कुछ संघर्ष दिखाया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 35 रन की साझेदारी हुई, जिससे टीम किसी तरह 70 रन के पार पहुंच सकी।

हालांकि यह साझेदारी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। मिलर के आउट होते ही दिल्ली की पारी फिर लड़खड़ा गई। काइल जेमिसन ने 12 रन बनाए, कुलदीप यादव 3 रन जोड़ सके और अंत में अभिषेक पोरेल का विकेट गिरते ही पूरी टीम 75 रन पर सिमट गई।

RCB के सामने 76 रन का आसान लक्ष्य

मुकाबले में Royal Challengers Bengaluru के कप्तान Rajat Patidar ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। अब बेंगलुरु को मुकाबला जीतने के लिए सिर्फ 76 रन का आसान लक्ष्य मिला है। जिस तरह से आरसीबी के गेंदबाजों ने प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए टीम की जीत लगभग तय मानी जा रही है।

यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स के लिए कई सवाल छोड़ गया है। बल्लेबाजी क्रम की कमजोरी और शुरुआती विकेटों का गिरना टीम के लिए चिंता का विषय बन सकता है। वहीं आरसीबी के लिए यह मैच आत्मविश्वास बढ़ाने वाला साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें – Mahoba BJP Controversy: महिला पूर्व जिला मंत्री के गंभीर आरोपों से महोबा बीजेपी में मचा सियासी भूचाल

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

WI INDIA 2nd ODI
Sports

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप, मैच हारे

द लोकतंत्र / स्पोर्ट्स डेस्क : ब्रिजटाउन, बारबाडोस में खेले गये दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने भारत को 6 विकेट
ICC World Cup 2023
Sports

पेटीएम और बुक माय शो पर ऑनलाइन बिकेंगे वर्ल्ड कप 2023 के टिकट

द लोकतंत्र / स्पोर्ट्स डेस्क : वर्ड कप 2023 (World Cup 2023) के टिकटों की बिक्री पेटीएम और बुक माय