Advertisement Carousel
Chhattisgarh News

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के हितग्राही से की मुलाकात, जानिए कैसे बदली एक परिवार की जिंदगी

Chief Minister Vishnu Deo Sai Meets Beneficiary of 'PM-Surya Ghar Yojana'—Find Out How It Transformed a Family's Life

द लोकतंत्र/ रायपुर : सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai सोमवार को कोंडागांव जिले के ग्राम बड़ेकनेरा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के हितग्राही आनंद कुमार पवार के घर पहुंचकर उनसे आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर योजना से आए बदलावों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने जाना कि किस प्रकार केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना ने एक सामान्य परिवार को आर्थिक राहत देने के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया है।

आनंद कुमार पवार ने मुख्यमंत्री को बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल 1200 से 1500 रुपये तक आता था। सीमित आय वाले परिवार के लिए यह एक बड़ा खर्च था। हालांकि दिसंबर 2025 में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत घर पर सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद बिजली बिल पूरी तरह समाप्त हो गया। अब परिवार को बिजली खर्च की चिंता नहीं रहती और हर महीने होने वाली बचत का उपयोग बच्चों की शिक्षा तथा अन्य जरूरी कार्यों में किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से मिली आर्थिक राहत – Vishnu Deo Sai

मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान आनंद कुमार पवार ने बताया कि पहले उनका परिवार केवल बिजली का उपभोक्ता था, लेकिन अब वे बिजली उत्पादन भी कर रहे हैं। इससे परिवार में आत्मनिर्भरता की भावना मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि योजना के लिए आवेदन करने के लगभग एक महीने के भीतर सब्सिडी मिल गई थी। साथ ही बैंक से आसान प्रक्रिया के तहत ऋण भी उपलब्ध कराया गया, जिससे सोलर संयंत्र लगाने में कोई परेशानी नहीं हुई।

पवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना ने केवल बिजली बिल से राहत नहीं दी, बल्कि परिवार को आत्मनिर्भर बनने का आत्मविश्वास भी दिया है। उन्होंने बताया कि अब उनका परिवार स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग कर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ रहा है।

बस्तर का पहला प्रधानमंत्री आवास बना प्रेरणा का केंद्र

उल्लेखनीय है कि आनंद कुमार पवार का घर बस्तर संभाग का पहला ऐसा प्रधानमंत्री आवास है, जहां प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर सिस्टम स्थापित किया गया है। यह मॉडल अब ग्रामीण विकास, स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भरता का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना केवल बिजली बिल कम करने की योजना नहीं है, बल्कि आम परिवारों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने का एक व्यापक अभियान है। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि बड़ेकनेरा के आनंद कुमार पवार की सफलता की कहानी इस बात का प्रमाण है कि जब सरकारी योजनाएं प्रभावी तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वे केवल सुविधा नहीं देतीं, बल्कि जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाती हैं।

यह भी पढ़ें – Mercedes S-Class Hybrid भारत में जल्द लॉन्च, 100KM इलेक्ट्रिक रेंज करेगी बड़ा कमाल

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ED alleges in Mahadev betting app case, Chhattisgarh CM got Rs 508 crore
Chhattisgarh News Politics

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का आरोप, छत्तीसगढ़ सीएम को मिले 508 करोड़

द लोकतंत्र : प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बड़ा दावा किया है। ईडी ने
(Chhattisgarh Encounter)
Chhattisgarh News Local News News

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में इनामी जयराम समेत 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

द लोकतंत्र: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में