Advertisement Carousel
Punjab

Ludhiana के पॉश BRS नगर में पिज्जा आउटलेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गोलियां चलने से मचा हड़कंप

Rapid-fire shooting at a pizza outlet in Ludhiana's posh BRS Nagar; panic ensues after three rounds are fired.

द लोकतंत्र/ लुधियाना / टिंकु भाटिया : Ludhiana के पॉश इलाके भाई रणधीर सिंह नगर (BRS नगर) में देर रात एक पिज्जा आउटलेट पर हुई फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। वारदात के समय दुकान के अंदर ग्राहक मौजूद थे, लेकिन गनीमत रही कि गोलियां किसी को नहीं लगीं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने महज कुछ सेकंड के भीतर तीन गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। सामने आए CCTV फुटेज में पूरी वारदात कैद हुई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है। मामला उस समय और गंभीर हो गया जब सोशल मीडिया पर ‘गोपी लहोरिया ग्रुप’ नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली पोस्ट सामने आई। पोस्ट में दावा किया गया कि फोन कॉल को नजरअंदाज करने के कारण पिज्जा आउटलेट पर फायरिंग कराई गई। हालांकि पुलिस अभी यह सत्यापित कर रही है कि सोशल मीडिया अकाउंट वास्तव में संबंधित गैंग से जुड़ा है या किसी ने फर्जी तरीके से पोस्ट डाली है।

CCTV में 3 सेकंड में चलीं 3 गोलियां, बाइक से फरार हुए हमलावर

CCTV फुटेज में दिखाई दे रहा है कि हमलावर पिज्जा दुकान के अंदर दाखिल हुए और करीब तीन सेकंड के भीतर लगातार तीन फायर किए। इस दौरान दुकान में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। एक हमलावर के हाथ में पिस्तौल दिखाई दी, जबकि टोपी पहने एक अन्य युवक भी हथियार लोड करने की कोशिश करता नजर आया, लेकिन कथित तौर पर उसकी गोली नहीं चल सकी।

https://twitter.com/sunilpandee1/status/2090020861403377934

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी दुकान से बाहर निकले और वहां पहले से मौजूद अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। पुलिस को घटनास्थल से तीन खाली कारतूस बरामद होने की जानकारी मिली है। घटना के बाद पुलिस की साइबर सेल भी सक्रिय हो गई है। इंस्टाग्राम पर सामने आई जिम्मेदारी वाली पोस्ट की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि अकाउंट किसने बनाया, इसे कहां से संचालित किया जा रहा है और क्या इसका किसी आपराधिक गिरोह से वास्तविक संबंध है।

हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में केस, आरोपियों की तलाश तेज

मामले में थाना सराभा नगर में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ BNS की धारा 109 और आर्म्स एक्ट के तहत FIR दर्ज की गई है। जांच अधिकारी ASI दविंदर सिंह के मुताबिक, पुलिस ने घटनास्थल से तीन खाली खोल बरामद किए हैं और CCTV फुटेज को जांच का अहम आधार बनाया गया है। पुलिस सोशल मीडिया पोस्ट को भी जांच का हिस्सा मानकर चल रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्ट की सत्यता की पुष्टि की जा रही है और फायरिंग के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने में जुटी है। वहीं, पॉश इलाके में पिज्जा आउटलेट पर हुई इस फायरिंग ने शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें – Independence Day 2026: आजादी का जश्न या सिर्फ रस्म, ख़ुद से एक असहज सवाल पूछिये – आखिर ‘हम’ बदले क्यों नहीं?

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Ludhiana factory accident: Female employee died due to chunni stuck in the machine, family members staged a protest outside the factory
Punjab

Ludhiana फैक्ट्री हादसा: मशीन में फंसी चुन्नी से महिला कर्मचारी की मौत, परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर दिया धरना

द लोकतंत्र/ पंजाब / सुनील पांडेय : पंजाब के Ludhiana में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे ने सभी को
In Ludhiana, there was a Shiva-filled atmosphere with the bhajans of Sandhya, Kailash Kher and Asmita in 'Ek Sham Lord Shiva Ke Naam'.
Punjab

लुधियाना में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या, Kailash Kher और अस्मिता के भजनों से शिवमय हुआ माहौल

द लोकतंत्र/ लुधियाना/ सुनील पांडेय : लुधियाना में शुक्रवार को आयोजित ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ भजन संध्या श्रद्धा,