Advertisement Carousel
Chhattisgarh News

PM Modi Birthday 2026: छत्तीसगढ़ में जलाए गए 1.50 करोड़ से अधिक दीये, सेवा संकल्प अभियान का आयोजन

PM Modi's Birthday 2026: Over 1.5 crore earthen lamps lit in Chhattisgarh; 'Seva Sankalp Abhiyan' organized.

द लोकतंत्र/ रायपुर : PM Modi Birthday 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्रसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आशीर्वाद के दीया’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लेते हुए 1.50 करोड़ से अधिक दीये जलाए। गांवों से लेकर शहरों तक मंदिरों, चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों और प्रमुख मैदानों में दीप प्रज्वलन किया गया।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घ सार्वजनिक जीवन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर देश की कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री ने पीएम मोदी के सेवा समर्पण को सराहा

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा के लिए समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में देश ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार देश के 140 करोड़ नागरिकों की सेवा में जुटे हुए हैं। उनके नेतृत्व में भारत विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ‘आशीर्वाद के दीया’ कार्यक्रम को जनभावनाओं और सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बताया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर दीपों से आकर्षक आकृतियां और संदेश भी बनाए गए। दीप प्रज्वलन के जरिए लोगों ने प्रधानमंत्री के स्वस्थ, सफल और दीर्घ सार्वजनिक जीवन की कामना की।

महिलाओं, युवाओं और किसानों समेत सभी वर्गों ने लिया हिस्सा

‘आशीर्वाद के दीया’ कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। महिलाओं, युवाओं, किसानों, श्रमिकों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने सामूहिक रूप से दीये जलाए। इस दौरान कई स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में मंदिरों, सार्वजनिक स्थलों, मैदानों और प्रमुख चौराहों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयोजन के जरिए सेवा, सहयोग, सुशासन और सकारात्मक सामाजिक बदलाव का संदेश देने का प्रयास किया गया।

बताया गया कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न जनसेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य सेवा और सुशासन की भावना को आम लोगों तक पहुंचाना तथा समाज के अलग-अलग वर्गों को जनकल्याणकारी गतिविधियों से जोड़ना है।

यह भी पढ़ें – MG Hector Tomahawk EV: 517 किमी से ज्यादा रेंज और एडवांस फीचर्स से लैस इलेक्ट्रिक SUV

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

ED alleges in Mahadev betting app case, Chhattisgarh CM got Rs 508 crore
Chhattisgarh News Politics

महादेव बेटिंग ऐप मामले में ED का आरोप, छत्तीसगढ़ सीएम को मिले 508 करोड़

द लोकतंत्र : प्रवर्तन निदेशालय ( ED) ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में एक बड़ा दावा किया है। ईडी ने
(Chhattisgarh Encounter)
Chhattisgarh News Local News News

छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में इनामी जयराम समेत 16 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार बरामद

द लोकतंत्र: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच 36 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ में