द लोकतंत्र/मेरठ: पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की स्मृति में 20 सितंबर को सरधना के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज मैदान में मेधावी छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शनिवार को सरधना विधानसभा से समाजवादी पार्टी के विधायक Atul Pradhan ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इसके बाद क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों से समारोह में शामिल होने की अपील की।
Atul Pradhan ने लिया तैयारियों का लिया जायजा
कार्यक्रम से पहले विधायक Atul Pradhan सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज मैदान पहुंचे। उन्होंने आयोजन से जुड़े लोगों से मंच, बैठने की व्यवस्था, प्रवेश, सुरक्षा और अन्य तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी की जाएं, ताकि समारोह में आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
इसके बाद Atul Pradhan ने सरधना कस्बे के विभिन्न मोहल्लों और आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
मेधावी छात्राओं का सम्मान बढ़ाएगा उत्साह
विधायक Atul Pradhan ने कहा कि मेधावी छात्राओं का सम्मान केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की सराहना नहीं है, बल्कि इससे शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन मिलने से उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और दूसरे छात्र-छात्राओं को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन विद्यार्थियों और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। शिक्षा, कड़ी मेहनत, वैज्ञानिक सोच और बड़े लक्ष्य निर्धारित करने का उनका संदेश आज भी प्रासंगिक है। इसी सोच को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से मेधावी छात्राओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
डॉ. कलाम के विचारों पर भी होगी चर्चा
आयोजकों के अनुसार समारोह में क्षेत्र की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन, उनके विचारों और युवाओं के लिए उनके संदेश पर भी वक्ता अपने विचार रखेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ उनमें आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना विकसित करना है।
Atul Pradhan ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर मेधावी छात्राओं का उत्साह बढ़ाने की अपील की। जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व चेयरमैन निजाम अंसारी, मुख्तार खान, अली शाह, सलीम अंसारी, कासिम अंसारी, मशकूर खान, अफसर प्रधान और खालिद अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़े-
Kia Carens CNG: अर्टिगा CNG को टक्कर देने आई नई 7-सीटर, कीमत ₹12.11 लाख से शुरू




