Advertisement Carousel
Auto News

Tata Sierra EV की लॉन्चिंग की तैयारी तेज, AWD फीचर और 500KM रेंज के साथ देगी कई SUVs को टक्कर

Tata Sierra EV, Tata Sierra Electric SUV, Tata EV Cars, Tata Sierra Launch Date, AWD Electric SUV India, Tata Sierra Range, Tata Motors EV, Hyundai Creta EV Rival, Mahindra BE 6, MG ZS EV

द लोकतंत्र/ ऑटो न्यूज़ : भारतीय ऑटो बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के बीच Tata Motors अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV Tata Sierra EV लॉन्च करने की तैयारी में है। लंबे समय से चर्चा में बनी यह इलेक्ट्रिक SUV अब लॉन्च के करीब पहुंचती दिखाई दे रही है। पहले इसकी लॉन्चिंग में देरी की खबरें सामने आई थीं, लेकिन अब माना जा रहा है कि कंपनी इसे वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही, यानी फेस्टिव सीजन से पहले भारतीय बाजार में पेश कर सकती है।

नई Tata Sierra EV को कंपनी अपनी EV लाइनअप में Tata Curvv EV और Tata Harrier EV के बीच पोजिशन करेगी। डिजाइन, फीचर्स और पावर के मामले में यह SUV प्रीमियम इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाने की तैयारी में है।

AWD सिस्टम के साथ आएगी नई Sierra EV

Tata Sierra EV की सबसे बड़ी खासियत इसका AWD यानी ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम होगा। Tata Harrier EV के बाद यह टाटा की दूसरी इलेक्ट्रिक SUV होगी जिसमें AWD फीचर देखने को मिलेगा।

AWD वेरिएंट में डुअल मोटर सेटअप दिया जाएगा, जिससे गाड़ी को बेहतर ट्रैक्शन और पावर मिलेंगे। इसका फायदा खराब सड़कों, पहाड़ी इलाकों और हल्की ऑफ-रोडिंग के दौरान देखने को मिल सकता है। हालांकि डुअल मोटर सिस्टम के कारण इसकी रेंज सिंगल मोटर वर्जन की तुलना में थोड़ी कम हो सकती है।

500 किलोमीटर तक की मिल सकती है रेंज

रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी Sierra EV को दो बैटरी पैक ऑप्शन्स के साथ लॉन्च कर सकती है। इसमें 55 kWh और 65 kWh बैटरी पैक शामिल हो सकते हैं।

बड़े 65 kWh बैटरी पैक वाले सिंगल मोटर मॉडल में करीब 500 किलोमीटर तक की रियल वर्ल्ड रेंज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं AWD डुअल मोटर वर्जन में ज्यादा पावर और तेज एक्सीलरेशन मिलेगा, लेकिन बैटरी खपत अधिक होने के कारण इसकी रेंज थोड़ी कम रह सकती है।

डिजाइन में मिलेगा फ्यूचरिस्टिक लुक

नई Tata Sierra EV का डिज़ाइन पेट्रोल-डीजल Sierra मॉडल से कुछ अलग हो सकता है। इसमें कॉन्सेप्ट मॉडल जैसा क्लोज्ड फ्रंट ग्रिल डिजाइन देखने को मिलने की संभावना है, जो इसे ज्यादा मॉडर्न और फ्यूचरिस्टिक लुक देगा।

इंटीरियर में भी कई प्रीमियम फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। हालांकि रिपोर्ट्स के अनुसार कॉन्सेप्ट मॉडल में दिखाया गया ट्रिपल स्क्रीन सेटअप प्रोडक्शन मॉडल में शायद न दिया जाए। इसके बावजूद डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।

इन इलेक्ट्रिक SUVs को देगी टक्कर

भारतीय बाजार में Tata Sierra EV की सीधी टक्कर कई लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUVs से मानी जा रही है। इसमें Hyundai Creta Electric, Mahindra BE 6, MG ZS EV और Maruti Suzuki e-Vitara जैसी गाड़ियां शामिल हैं। कीमत के मामले में Sierra EV को प्रीमियम सेगमेंट में रखा जा सकता है, लेकिन माना जा रहा है कि इसकी कीमत Harrier EV से थोड़ी कम होगी। AWD फीचर और लंबी रेंज इसे भारतीय EV बाजार में एक मजबूत विकल्प बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें – नमाज पर Yogi Adityanath के बयान से सियासत गरमाई, AIMIM नेता वारिस पठान बोले- ‘कानून सबके लिए बराबर होना चाहिए’

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Mahindra XUV 7XO Launched: A premium avatar of the XUV700, a future-ready SUV with a triple screen display.
Auto News National

Mahindra XUV 7XO लॉन्च: XUV700 का प्रीमियम अवतार, ट्रिपल स्क्रीन के साथ फ्यूचर-रेडी SUV

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारत की अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra ने अपनी पॉपुलर मिड-साइज़ SUV XUV700 को अब नए
Royal Enfield has increased the prices of the Bullet 350 and Classic 350, shocking Bullet lovers.
Auto News National

Royal Enfield ने Bullet 350 और Classic 350 की कीमतें बढ़ाईं, बुलेट लवर्स को झटका

द लोकतंत्र/ नई दिल्ली : भारत की आइकॉनिक मोटरसाइकिल निर्माता Royal Enfield ने अपने ग्राहकों को नया झटका दिया है।