Advertisement Carousel
Deoria News

Deoria के खिलाड़ियों का सिवान में जलवा, बालक और बालिका दोनों वर्गों में जीती हॉकी चैंपियनशिप

Deoria players shine in Siwan; win hockey championships in both boys' and girls' categories.

द लोकतंत्र/ देवरिया ब्यूरो : बिहार के सिवान जिले के मैरवा स्थित हरिराम उच्च प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन हॉकी समर कैंप का समापन रोमांचक मुकाबलों और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के साथ हुआ। समापन अवसर पर आयोजित मैत्रीपूर्ण हॉकी प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के Deoria जिले की एम के स्पोर्टिंग क्लब की बालक और बालिका टीमों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए मेजबान रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी को पराजित कर दोनों वर्गों की विजेता ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

10 जून से 19 जून तक चले इस विशेष हॉकी समर कैंप में लगभग तीन दर्जन बालक एवं बालिकाओं ने हिस्सा लिया। कैंप के दौरान खिलाड़ियों को हॉकी की तकनीकी बारीकियों, फिटनेस, टीम वर्क और खेल कौशल का प्रशिक्षण दिया गया। कोच अनुराग यादव ने खिलाड़ियों को आधुनिक हॉकी की तकनीकों और प्रतिस्पर्धी खेल के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया।

MK Sporting Club Deoria की तरफ़ से बालिका वर्ग में संजना यादव बनी जीत की नायिका

समापन समारोह के तहत आयोजित पहले मुकाबले में बालिका वर्ग की टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। एम के स्पोर्टिंग क्लब देवरिया और रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी मैरवा के बीच खेले गए इस रोमांचक मैच में दोनों टीमें लंबे समय तक गोल करने के लिए संघर्ष करती रहीं।

मैच के अंतिम क्षणों में देवरिया की प्रतिभाशाली खिलाड़ी संजना यादव ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। यह गोल निर्णायक साबित हुआ और एम के स्पोर्टिंग क्लब ने मुकाबला जीतकर बालिका वर्ग की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। संजना के प्रदर्शन की दर्शकों और खेल प्रेमियों ने खूब सराहना की।

MK Sporting Club Deoria के बालक वर्ग में गुरु और दिव्य ने दिलाई शानदार जीत

बालक वर्ग का मुकाबला भी बेहद रोचक रहा। एम के स्पोर्टिंग क्लब देवरिया और रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी मैरवा, सिवान के बीच खेले गए मैच में देवरिया के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। देवरिया की ओर से गुरु चौरसिया और दिव्य विश्वकर्मा ने शानदार गोल कर अपनी टीम को 2-0 की मजबूत बढ़त दिलाई। मेजबान टीम ने वापसी की पूरी कोशिश की, लेकिन देवरिया के खिलाड़ियों की मजबूत रक्षा पंक्ति और शानदार तालमेल के सामने उनकी एक नहीं चली। निर्धारित समय तक स्कोर 2-0 बना रहा और एम के स्पोर्टिंग क्लब ने बालक वर्ग का खिताब भी अपने नाम कर लिया।

प्रतियोगिता के समापन पर रानी लक्ष्मी बाई स्पोर्ट्स एकेडमी के संस्थापक संजय पाठक एवं सलमा खातून ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षकों, अभिभावकों और बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की मौजूदगी रही।

एम के स्पोर्टिंग क्लब की इस दोहरी सफलता पर खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। समाजसेवी मनोज कुमार कुशवाहा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को यदि सही प्रशिक्षण और अवसर मिले तो वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी क्षेत्र का नाम रोशन कर सकती हैं। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के लिए अनुभव और सीख का मंच बनी, बल्कि खेलों के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि और हॉकी के प्रति समर्पण का भी शानदार उदाहरण साबित हुई।

यह भी पढ़ें – Shashi Tharoor के बयान से गरमाई सियासत, PM मोदी की कूटनीति की तारीफ पर भाजपा ने राहुल गांधी को घेरा

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

DM Deoria wrote 'Paati' in Bhojpuri, spoke heart touchingly to the people of the district
Deoria News

डीएम देवरिया ने लिखी भोजपुरी में पाती, जनपद के लोगों से की दिल छू लेने वाली बात

द लोकतंत्र : सोशल मीडिया, ईमेल, व्हाट्सऐप के जमाने में अब पत्र लिखना बीते दिनों की बात हो गई। हम
The bus depot of Devbhoomi Deoria is crying over its 'mismanagement', the corporation is careless
Deoria News

अपनी ‘दुर्व्यवस्थाओं’ पर रो रहा है देवभूमि देवरिया का बस डिपो, निगम बेपरवाह

द लोकतंत्र/ राबी शुक्ला : देवभूमि देवरिया का बस डिपो अपनी दुर्व्यवस्थाओं पर रो रहा है। बस डिपो में स्टाफ़