Local News

Deoria के प्रतिष्ठित उद्योगपति रणजीत सिंह विशेन को ग्लोबल बिज़नेस आइकॉन अवार्ड, दुबई में किया जाएगा सम्मानित

Deoria's renowned industrialist Ranjit Singh Vishen will be honored at the Global Business Icon Award, Dubai.

द लोकतंत्र : Deoria निवासी मुंबई में शिपिंग उद्योग से जुड़े प्रतिष्ठित उद्योगपति रणजीत सिंह विशेन को दुबई में ‘ग्लोबल बिज़नेस आइकॉन अवार्ड – 2024’ से सम्मानित किया जाएगा। बिज़नेस में उल्लेखनीय योगदान एवं समाज सेवा में भागीदारी के लिए उन्हें इस अवार्ड के लिए चुना गया है। इससे पहले भी उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

बता दें, रणजीत सिंह विशेन देवरिया जनपद के मूल निवासी हैं और बीते काफ़ी वर्षों से शिपिंग उद्योग से जुड़े हुए हैं। बिज़नेस के अलावा वह सामाजिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट कर ग्लोबल अवार्ड के लिए चुने जाने की जानकारी साझा की। अवार्ड की सूचना मिलने पर उनके जानने वालों ने उन्हें बधाई प्रेषित की।

यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने आचार्य प्रमोद कृष्णम को दिखाया बाहर का रास्ता, छह साल के लिए किया निष्कासित

बता दें, ग्लोबल बिज़नेस आइकॉन अवार्ड 2024 दुबई में आयोजित की जाएगी। रणजीत सिंह ने बताया कि वह यह पुरस्कार दुबई में प्राप्त करेंगे। उन्होंने तमाम शुभचिंतकों का शुक्रिया अदा किया है। यह अवार्ड अलग अलग क्षेत्रों से जुड़े १८ और लोगों को दिया जाएगा। दुबई में डॉ० कबीर के०वी० के हाथों यह अवार्ड दिया जाएगा।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Yogi Adityanath
Local News

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल, 14 आईपीएस अफसरों के तबादले

द लोकतंत्र : उत्तर प्रदेश में फिर से बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों को इधर से उधर किया गया है।
Ravi-Tripathi-Deoria
Local News

जनपद देवरिया के रवि त्रिपाठी ताइक्वांडो हॉल ऑफ फेम इण्डिया अवार्ड-2023 से सम्मानित

द लोकतंत्र : बीते 02 अगस्त कोलखनऊ में एक होटल में ताइक्वांडो फडरेशन ऑफ इण्डिया की 47वीं वर्षगांठ का समोराह