Politics

कांग्रेस की एक और लिस्ट आयी है, इसबार हरियाणा के आठ लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान

Another list of Congress has come, this time announcement of candidates for eight Lok Sabha seats of Haryana.

द लोकतंत्र : लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपनी एक और सूची जारी कर दी। कांग्रेस की नयी सूची में हरियाणा की आठ सीटों पर उम्मीदवार तय किए गए हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन है। कांग्रेस ने अपने पास नौ सीटें रखीं है जबकि एक सीट आम आदमी पार्टी को दिया है। कांग्रेस की लिस्ट में हिसार, सोनीपत, फरीदाबाद, करनाल, अंबाला, सिरसा, रोहतक और भिवानी सीट शामिल है।

किसे कहाँ से मिला टिकट

कांग्रेस की लिस्ट के मुताबिक़ कुमारी शैलजा को सिरसा, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को रोहतक, वरुण चौधरी को अंबाला, जय प्रकाश को हिसार, दिव्यांशु बुद्धिराजा को करनाल, सतपाल ब्रह्मचारी को सोनीपत, राव दान सिंह को भिवानी-महेंद्रगढ़ और महेंद्र प्रताप को फरीदाबाद लोकसभा सीट से टिकट दिया गया है।

कांग्रेस की सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की बैठक में राज्य की 8 सीटों से उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने बताया कि अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित सीट अंबाला से वरुण चौधरी और हिसार से जयप्रकाश पार्टी के उम्मीदवार होंगे। जयप्रकाश चंद्रशेखर सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। कांग्रेस ने सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, भिवानी-महेंद्रगढ़ से राव दान सिंह और फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को कांग्रेस ने टिकट दिया है।

बता दें, हरियाणा में लोकसभा की दस सीटें हैं। इन सभी सीटों पर छठे चरण यानि 25 मई को वोटिंग होनी है। 2019 लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी दस सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। हरियाणा में AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन है जिसमें एक सीट यानी लोकसभा क्षेत्र कुरुक्षेत्र गठबंधन के तहत आम आदमी पार्टी को दी गई है, जहां से सुशील कुमार गुप्ता मैदान में हैं।

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर