Politics

PM Modi On Nitish Kumar : बिना नाम लिए पीएम मोदी ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा कितना नीचे गिरोगे

PM Modi On Nitish Kumar: Without taking name, PM Modi targeted Nitish Kumar

द लोकतंत्र : PM Modi On Nitish Kumar जनसंख्या नियंत्रण पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान को लेकर देशभर में उनकी आलोचना हो रही है। कल से सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार और उनका बयान वायरल है। हालाँकि, अपने कहे पर सीएम नीतीश शर्मिंदा हैं और उन्होंने माफ़ी भी मांग ली है। आज मध्य प्रदेश के गुना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया। पीएम मोदी ने कहा कि इंडी एलांयस के बहुत बड़े नेता ने विधानसभा में ऐसी भाषा में भद्दी बातें कीं। कोई शर्म नहीं है उनको।

PM Modi On Nitish Kumar : पीएम बोले कैसा दुर्भाग्य आया है

पीएम मोदी ने कहा, जो इंडी गठबंधन के नेता झंडा लेकर घूम रहे हैं, जो देश की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए भांति-भांति का खेल खेल रहे हैं, वो इंडी गठबंधन के नेता ने विधानसभा के अंदर, जिस सभा में माता-बहनें मौजूद थीं कोई कल्पना नहीं कर सकता है कि ऐसी भाषा में गंदी बातें की। उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए आगे कहा, इतना ही नहीं….गठबंधन का एक भी नेता माता-बहनों पर दिए गए बयान के खिलाफ एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है। वो आपका भला क्या कर सकते हैं? कैसा दुर्भाग्य आया है…कितने नीचे गिरोगे..दुनिया में देश की बेइज्जती करा रहे हो…आपके सम्मान के लिए जो हो सकता है..वो मैं करूंगा।

यह भी पढ़ें : रिटायर्ड आईएएस रामेन्द्र त्रिपाठी को सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह, राष्ट्रीय सचिव नामित

दरअसल, कल बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भाषायी मर्यादा खो बैठे। नीतीश कुमार राज्य में जनसंख्या और महिलाओं की शिक्षा को लेकर बयान दे रहे थे लेकिन शब्दों के चयन में चूक कर बैठे। नीतीश कुमार ने कहा, अगर पढ़ लेगी लड़की… और जब शादी होगा लड़का-लड़की में। पुरुष है वो तो रोज रात में करता है ना… उसी में वो पैदा हो जाता है। और लड़की अगर पढ़ लेती है तो हमको मालूम था कि वो करेगा ठीक है, लेकिन अंतिम में भीतर मत …, उसको बाहर कर दो और करता है तो… उसी में संख्या घट रही है। आप समझ लीजिए।

गुना से पहले पीएम मोदी ने दमोह में जनसभा को संबोधित किया, जहां उन्होंने नोटबंदी को याद करते हुए कहा कि जो लोग नोट के गद्दों पर सोते थे उनकी नींद उड़ गई थी। मुझे भ्रष्टाचार पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए कांग्रेस मुझे सौ-सौ गालियां देते हैं। जो मुझे गालियां देते हैं, ये सारे लोग किसी न किसी घोटाले में फंसे हुए हैं।

द लोकतंत्र का ऐप डाउनलोड करें : यहां क्लिक करें

Team The Loktantra

Team The Loktantra

About Author

लोकतंत्र की मूल भावना के अनुरूप यह ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां स्वतंत्र विचारों की प्रधानता होगी। द लोकतंत्र के लिए 'पत्रकारिता' शब्द का मतलब बिलकुल अलग है। हम इसे 'प्रोफेशन' के तौर पर नहीं देखते बल्कि हमारे लिए यह समाज के प्रति जिम्मेदारी और जवाबदेही से पूर्ण एक 'आंदोलन' है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may also like

Rahul Gandhi
Politics

PM मोदी के बयान पर राहुल बोले – आप हमें जो चाहें बुलाएं, लेकिन हम INDIA हैं

द लोकतंत्र : पीएम मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन का INDIA नाम रखने पर कहा कि विपक्ष का गठबंधन
Amit Shah in Parliament
Politics

अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खरगे को चिट्ठी लिखकर मणिपुर पर चर्चा के लिए सहयोग माँगा

द लोकतंत्र : मणिपुर मामले को लेकर संसद के दोनों सदनों में गतिरोध जारी है। अमित शाह ने चिट्ठी लिखकर