द लोकतंत्र/ ऑटो : भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में Maruti Suzuki एक बार फिर बड़ा दांव खेलने की तैयारी में है। कंपनी की कई नई गाड़ियों को हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है, जिसके बाद ऑटो सेक्टर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इनमें नई Maruti Suzuki Brezza, अपडेटेड Maruti Suzuki Baleno और नई इलेक्ट्रिक MPV शामिल हैं।
कंपनी अब सिर्फ पेट्रोल और CNG सेगमेंट ही नहीं, बल्कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बाजार में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले मॉडल्स में डिजाइन अपडेट के साथ नए इंजन, बेहतर माइलेज और एडवांस टेक्नोलॉजी देखने को मिल सकती है।
नई Brezza में मिल सकता है टर्बो पेट्रोल इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई Brezza में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें नया टर्बो पेट्रोल इंजन दे सकती है, जिससे SUV की परफॉर्मेंस पहले से ज्यादा बेहतर हो जाएगी।
इसके अलावा नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। डिजाइन की बात करें तो नई Brezza का एक्सटीरियर ज्यादा स्पोर्टी और मॉडर्न हो सकता है। वहीं इंटीरियर में नए फीचर्स, अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और बेहतर कनेक्टिविटी फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।
CNG वेरिएंट में कंपनी नया अंडरबॉडी टैंक सेटअप भी दे सकती है, जिससे बूट स्पेस पहले की तुलना में ज्यादा बेहतर हो जाएगा।
अपडेटेड Baleno में मिलेगा नया इंजन
Maruti Suzuki Baleno को भी बड़ा अपडेट मिलने की संभावना है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी इसमें नया Z Series पेट्रोल इंजन दे सकती है, जो ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होगा।
इसके साथ हाइब्रिड टेक्नोलॉजी शामिल किए जाने की भी चर्चा है, जिससे माइलेज और बेहतर हो सकता है। नई ग्रिल, अपडेटेड हेडलैंप और प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स Baleno को ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।
ऑटो विशेषज्ञों का मानना है कि नई Baleno उन ग्राहकों को टारगेट करेगी जो कम रनिंग कॉस्ट के साथ प्रीमियम फीचर्स वाली हैचबैक चाहते हैं।
इलेक्ट्रिक MPV से EV बाजार में बड़ा दांव
Maruti Suzuki अब इलेक्ट्रिक सेगमेंट में भी तेजी से आगे बढ़ रही है। कंपनी की नई तीन-रो इलेक्ट्रिक MPV को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। माना जा रहा है कि यह नई इलेक्ट्रिक MPV Maruti Suzuki e Vitara के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी और इसे Nexa डीलरशिप के जरिए बेचा जाएगा। यह मॉडल कंपनी की Maruti Suzuki XL6 और Toyota Innova Hycross आधारित Maruti Suzuki Invicto के बीच पोजिशन किया जा सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस MPV में बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है, जिससे लंबी ड्राइविंग रेंज मिलने की उम्मीद है। ज्यादा स्पेस, इलेक्ट्रिक ड्राइव और कम रनिंग कॉस्ट की वजह से यह फैमिली ग्राहकों के लिए आकर्षक विकल्प बन सकती है।
लॉन्च टाइमलाइन को लेकर क्या है चर्चा?
ऑटो सेक्टर से जुड़ी रिपोर्ट्स के अनुसार, सबसे पहले नई Brezza फेसलिफ्ट को लॉन्च किया जा सकता है। इसके बाद अपडेटेड Baleno बाजार में आ सकती है, जबकि इलेक्ट्रिक MPV को बाद में लॉन्च किए जाने की संभावना है।
विशेषज्ञों का मानना है कि Maruti Suzuki की यह रणनीति भारतीय बाजार में बढ़ती EV डिमांड और बेहतर माइलेज वाली कारों की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। आने वाले समय में कंपनी की नई गाड़ियां भारतीय ऑटो बाजार में मुकाबले को और दिलचस्प बना सकती हैं।

